ePaper

BJP स्थापना दिवस : शक्ति प्रदर्शन के साथ 2019 के चुनाव अभियान की शुरुआत करेंगे शाह, पार्टी नेताओं से बात करेंगे नरेंद्र मोदी

Updated at : 06 Apr 2018 9:18 AM (IST)
विज्ञापन
BJP स्थापना दिवस : शक्ति प्रदर्शन के साथ 2019 के चुनाव अभियान की शुरुआत करेंगे शाह, पार्टी नेताओं से बात करेंगे नरेंद्र मोदी

नयी दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) शुक्रवार (6 अप्रैल, 2018) को 38 साल की हो गयी. इस दिन शक्ति प्रदर्शन के साथ पार्टी वर्ष 2019 के चुनाव अभियान की शुरुआत करेगी. पार्टी अध्यक्ष अमित शाह पार्टी के स्थापना दिवस पर महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के बांद्रा-कुर्ला परिसर मैदान में पार्टी कार्यकर्ताओं की रैली को […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) शुक्रवार (6 अप्रैल, 2018) को 38 साल की हो गयी. इस दिन शक्ति प्रदर्शन के साथ पार्टी वर्ष 2019 के चुनाव अभियान की शुरुआत करेगी. पार्टी अध्यक्ष अमित शाह पार्टी के स्थापना दिवस पर महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के बांद्रा-कुर्ला परिसर मैदान में पार्टी कार्यकर्ताओं की रैली को संबोधित करेंगे. वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पांच लोकसभा सीटों के भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं और पार्टी की 734 जिला इकाइयों के अध्यक्षों से मिलेंगे.

इसे भी पढ़ें : भाजपा पहली बार झारखंड से आदिवासी को भेजेगी राज्यसभा

भाजपा ने एक बयान जारी कर कहा है कि पीएम मोदी अपनी ऐप(App) के जरिये वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इन कार्यकर्ताओं और अध्यक्षों से रू-ब-रू होंगे. जिन पांच लोकसभा सीटों का चयन किया गया है, उनमेंनयी दिल्ली, उत्तर-पूर्वी दिल्ली, हिमाचल प्रदेश की हमीरपुर, उत्तर मध्य मुंबई और बिहार की सारण सीट शामिल हैं. इन सीटों के सांसद क्रमश: मीनाक्षी लेखी, मनोज तिवारी, अनुराग ठाकुर, पूनम महाजन और राजीव प्रताप रूडी हैं.

पार्टी के बयान में कहा गया है कि मोदी इन पांच सीटों के हजारों पार्टी कार्यकर्ताओं से बातचीत करेंगे. इसके अलावा वह जिला अध्यक्षों और उनकी टीम के सदस्यों से भी बात करेंगे और उनके सवालों के जवाब भी देंगे. बयान के अनुसार, मोदी पार्टी नेताओं के विचारों को सुनेंगे और सरकार की कल्याण योजनाओं की जानकारियां साझा करेंगे. वह उनके सवालों के जवाब भी देंगे.

इसे भी पढ़ें : VIDEO : भाजपा नेता की हत्या करने वाले कि सूचना देने वाले को 50 हज़ार रुपये का इनाम

दानवे पाटील ने कहा, ‘इस विशाल सम्मेलन में महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, बिहार, कर्नाटक और तमिलनाडु के तीन लाख से ज्यादा कार्यकर्ता, जिसमें बूथ स्तर से लेकर संसद सदस्यतक हैं, शामिल होंगे.’ उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यह भाजपा का आंतरिक सम्मेलन है. इसमें किसी अन्य पार्टी के नेता को आमंत्रित नहीं किया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola