लोकपाल के चयन के लिए पैनल में जल्द नियुक्त होंगे विशिष्ट कानूनविद : केंद्र
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Mar 2018 3:00 PM
नयी दिल्ली : केंद्र सरकार ने आज सुप्रीम कोर्ट को बताया कि लोकपाल की नियुक्ति संबंधी चयन समिति ने एक मार्च को बैठक की और फैसला किया कि सबसे पहले पैनल में एक विशिष्ट कानूनविद की रिक्ति को भरा जायेगा. अटॉर्नी जनरल के के वेणुगोपाल ने न्यायमूर्ति रंजन गोगोई और न्यायमूर्ति आर भानुमति की एक […]
नयी दिल्ली : केंद्र सरकार ने आज सुप्रीम कोर्ट को बताया कि लोकपाल की नियुक्ति संबंधी चयन समिति ने एक मार्च को बैठक की और फैसला किया कि सबसे पहले पैनल में एक विशिष्ट कानूनविद की रिक्ति को भरा जायेगा. अटॉर्नी जनरल के के वेणुगोपाल ने न्यायमूर्ति रंजन गोगोई और न्यायमूर्ति आर भानुमति की एक पीठ को बताया कि समिति में विशिष्ट कानूनविद की रिक्ति को जल्द भरा जाएगा.
इस समिति में प्रधानमंत्री भी शामिल हैं. वरिष्ठ अधिवक्ता पी पी राव को पैनल में एक विशिष्ट कानूनविद के तौर पर नियुक्त किया गया था. पिछले साल उनका निधन हो जाने के बाद यह पद खाली हो गया था. पीठ ने इस मामले पर अगली सुनवाई17 अप्रैल को तय की है. केंद्र ने 23 फरवरी को सुप्रीम कोर्ट को बताया था कि भ्रष्टाचार निरोधी प्रशासनिक शिकायत जांच अधिकारी लोकपाल की नियुक्ति की प्रक्रिया जारी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










