वरिष्ठ पत्रकार व नेशनल हेराल्ड के संपादक नीलाभ मिश्रा का निधन

नयी दिल्ली : वरिष्ठ पत्रकार नीलाभ मिश्रा का निधन हो गया. वे वर्तमान में कांग्रेस के मुख पत्र नेशनल हेराल्ड के प्रधान संपादक थे. इससे पहले वे हिंदी पत्रिका आउटलुक के संपादक थे. वे जन अधिकार की पत्रकारिता के पक्षधर माने जाते थे. नीलाभ मिश्राने चेन्नई के अस्पताल में अंतिम सांस ली. वे पिछले कुछ […]
नयी दिल्ली : वरिष्ठ पत्रकार नीलाभ मिश्रा का निधन हो गया. वे वर्तमान में कांग्रेस के मुख पत्र नेशनल हेराल्ड के प्रधान संपादक थे. इससे पहले वे हिंदी पत्रिका आउटलुक के संपादक थे. वे जन अधिकार की पत्रकारिता के पक्षधर माने जाते थे. नीलाभ मिश्राने चेन्नई के अस्पताल में अंतिम सांस ली. वे पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे.
नीलाभ मिश्रा35 साल से पत्रकारिता कर रहे थे और राजनीतिक विषयों के गहरे जानकार थे. उनके निधन पर वरिष्ठ पत्रकार व रिश्ते के उनके भाई अरविंद मोहन ने शोक संवेदना व्यक्त की है और कहा है कि वे किताबें पढ़ने के लिए हमेशा प्रेरित करते थे. नीलाभ मिश्रा ने हिंदी दैनिक नवभारत टाइम्स में भी काम किया था.
उन्होंने दस फरवरी को अंतिम ट्वीट किया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




