राहुल गांधी का पीएम मोदी पर बड़ा हमला, कहा-‘जादूगर'' हैं, लोकतंत्र को भी कर देंगे ‘गायब''

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 21 Feb 2018 9:44 PM

विज्ञापन

शिलांग/जोवई : घोटालों के आरोपों के बीच नीरव मोदी और विजय माल्या जैसे कारोबारियों के देश छोड़कर भाग जाने पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को प्रधानमंत्री पर निशाना साधा और कहा कि नरेंद्र मोदी एक ‘बड़े जादूगर’ हैं जो लोकतंत्र को भी ‘गायब’ कर सकते हैं. राहुल ने चुनावी प्रदेश मेघालय के जोवई […]

विज्ञापन

शिलांग/जोवई : घोटालों के आरोपों के बीच नीरव मोदी और विजय माल्या जैसे कारोबारियों के देश छोड़कर भाग जाने पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को प्रधानमंत्री पर निशाना साधा और कहा कि नरेंद्र मोदी एक ‘बड़े जादूगर’ हैं जो लोकतंत्र को भी ‘गायब’ कर सकते हैं.

राहुल ने चुनावी प्रदेश मेघालय के जोवई में एक रैली में कहा, ‘विजय माल्या, ललित मोदी और नीरव मोदी जैसे घोटालेबाज जादू की तरह भारत से गायब हो गये तथा भारतीय कानून की पहुंच से दूर विदेशी धरती पर प्रकट हो गये. मोदीजी का जादू जल्दी ही भारत से लोकतंत्र को भी गायब कर सकता है.’ मेघालय में 27 फरवरी को चुनाव होने हैं. कांग्रेस यहां लगातार तीन बार से सत्ता में है और उसकी नजर मुख्यमंत्री मुकुल संगमा की अगुवाई में चौथा कार्यकाल हासिल करने पर है. घोटालों के आरोपियों के गायब हो जाने पर केंद्र की राजग सरकार पर हमला बोलते हुए राहुल गांधी ने कहा कि विजय माल्या और नीरव मोदी मामलों से हम जानते हैं कि यह ऐसी सरकार है जो न सिर्फ भ्रष्टाचार हटा नहीं सकती, बल्कि इसमें सक्रियता से भागीदारी भी कर रही है.

उन्होंने कहा कि चार साल पहले देश के प्रधानमंत्री ने भारत के लोगों को सपने दिखाये थे. अच्छे दिन, हर खाते में 15 लाख रुपए, दो करोड़ नौकरियां आदि. देश के आदिवासी लोगों को लगा था कि उन्हें समान हिस्सेदारी मिलेगी और उनकी भूमि, परंपराएं और संस्कृति की हिफाजत की जायेगी. उन्होंने कहा कि इस सरकार का कार्यकाल अंतिम चरण में है और उम्मीद, सुरक्षा तथा आर्थिक वृद्धि के बदले इसने लोगों को सिर्फ नाउम्मीदी, बेरोजगारी, भय, नफरत और हिंसा को बढ़ावा दिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola