नरेंद्र मोदी भ्रष्टाचार के खिलाफ नहीं उसके औजार हैं : राहुल गांधी

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 21 Feb 2018 5:14 PM

विज्ञापन

शिलांग : कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सीधा हमला बोला और कहा- नरेंद्र मोदी भ्रष्टाचार के खिलाफ नहीं है बल्कि वे भ्रष्टाचार के औजार हैं. राहुल गांधी ने पीएनबी घोटाला मामले के लिए नरेंद्र मोदी को सीधे तौर पर जिम्मेदार बताते हुए यह बयान दिया है. राहुल ने उक्त बातें […]

विज्ञापन


शिलांग :
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सीधा हमला बोला और कहा- नरेंद्र मोदी भ्रष्टाचार के खिलाफ नहीं है बल्कि वे भ्रष्टाचार के औजार हैं. राहुल गांधी ने पीएनबी घोटाला मामले के लिए नरेंद्र मोदी को सीधे तौर पर जिम्मेदार बताते हुए यह बयान दिया है.

राहुल ने उक्त बातें आज शिलांग में आयोजित रोड शो के दौरान कही. उन्होंने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा यहां आयी और मेघालय के चर्चों को करोड़ों रुपये का अॅाफर दिया. यह वैसे ही हैं जैसे वे यह सोचते हैं कि वे कांग्रेस के कुछ एमएलए को खरीद लेंगे. वे यह सोचते हैं कि वे चर्च को, धर्म को और भगवान को खरीद सकते हैं. यह दुर्भाग्यपूर्ण है.
राहुल गांधी विधानसभा चुनाव को देखते हुए इन दिनों उत्तर पूर्व के दौरे पर हैं. पिछले दिनों उनकी एक तसवीर बहुत वायरल हुई थी, जिसमें वे दिल्ली से गुवाहाटी जा रहे थे और सहयात्रियों की मदद सामान रखने में की थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola