सुंजवान आर्मी कैंप और कर्ण नगर हमले की जिम्मेदारी लश्कर ए तैयबा ने ली

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 Feb 2018 4:01 PM

विज्ञापन

नयी दिल्ली : आतंकी संगठन लश्कर ए तैयबा ने सुंजवान आर्मी कैंप और कर्ण नगर आतंकी हमले की जिम्मेदारी ली है. अब से कुछ देर पहले आयी खबर में संगठन ने यह दावा किया है कि इन दोनों हमले में उसका हाथ है. गौरतलब है कि शनिवार को आतंकवादियों ने जम्मू कश्मीर लाइट इंफैंट्री की […]

विज्ञापन


नयी दिल्ली :
आतंकी संगठन लश्कर ए तैयबा ने सुंजवान आर्मी कैंप और कर्ण नगर आतंकी हमले की जिम्मेदारी ली है. अब से कुछ देर पहले आयी खबर में संगठन ने यह दावा किया है कि इन दोनों हमले में उसका हाथ है.

गौरतलब है कि शनिवार को आतंकवादियों ने जम्मू कश्मीर लाइट इंफैंट्री की 36 ब्रिगेड के शिविर पर हमला कर दिया था. इस हमले में पांच जवान शहीद हुए थे, वहीं चार आतंकियों को भी मार गिराया गया था. वहीं आज सुबह श्रीनगर के कर्ण नगर इलाके में सीआरपीएफ कैंप पर हमला करने के इरादे से आये आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ हुई.

आतंकियों के साथ मुठभेड़ में सीआरपीएफ का एक जवान शहीद हो गया. कर्ण नगर इलाके में स्थित केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के शिविर पर आज सुबह आतंकवादी हमले का प्रयास विफल किये जाने के बाद से सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ चल रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola