बवाना ''आग'' पर केजरीवाल के वीडियो ट्वीट पर बवाल, मेयर ने बताया फर्जी
नयी दिल्ली : बवाना में पटाखा रखने की एक इकाई में आग लगने की घटना पर एक वीडियो सामने आने के बाद इस पर राजनीति तेज हो गयी है. वीडियो में उत्तर दिल्ली नगर निगम की मेयर प्रीति अग्रवाल अपने एक सहयोगी से कहते सुनी जा सकती हैं कि वह लाइसेंस देने के पहलू पर […]
नयी दिल्ली : बवाना में पटाखा रखने की एक इकाई में आग लगने की घटना पर एक वीडियो सामने आने के बाद इस पर राजनीति तेज हो गयी है. वीडियो में उत्तर दिल्ली नगर निगम की मेयर प्रीति अग्रवाल अपने एक सहयोगी से कहते सुनी जा सकती हैं कि वह लाइसेंस देने के पहलू पर कुछ नहीं कह सकती क्योंकि यह नगर निगम के अधिकार क्षेत्र में आता है.
अग्रवाल ने वीडियो को ‘फर्जी’ बताकर खारिज कर दिया, वहीं मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी इस वीडियो को रीट्वीट किया. अग्रवाल ने ट्वीट किया, ‘अरविंद केजरीवाल ने वीडियो को रीट्वीट करके गंदी राजनीति की है और उन्हें इसके लिए माफी मांगनी चाहिए.’ जल्द ही भाजपा सांसद और दिल्ली इकाई के अध्यक्ष मनोज तिवारी ने भी ट्वीट करके लिखा कि वीडियो फर्जी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










