एयरपोर्ट पर बेटे के शव के साथ फंसी थी मां, सुषमा स्वराज ने कुछ यूं की मदद...

Updated at : 12 Jan 2018 9:49 AM (IST)
विज्ञापन
एयरपोर्ट पर बेटे के शव के साथ फंसी थी मां, सुषमा स्वराज ने कुछ यूं की मदद...

नयी दिल्ली: विदेश मंत्री सुषमा स्वराज मदद करने को लेकर एक बार फिर चर्चे में है. जानकारी के अनुसार इस बार उन्होंने एक भारतीय महिला की उसके बेटे का शव लाने में मदद की है. यह महिला अपने बेटे के साथ आस्ट्रेलिया से भारत आ रही थी, लेकिन कुआलालंपुर अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर अचानक उसके बेटे […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली: विदेश मंत्री सुषमा स्वराज मदद करने को लेकर एक बार फिर चर्चे में है. जानकारी के अनुसार इस बार उन्होंने एक भारतीय महिला की उसके बेटे का शव लाने में मदद की है. यह महिला अपने बेटे के साथ आस्ट्रेलिया से भारत आ रही थी, लेकिन कुआलालंपुर अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर अचानक उसके बेटे की मौत हो गयी.

एक नेटिजेन ने ट्वीट के जरिए विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को इस घटना के बारे में अवगत कराया. ट्वीट के बाद सुषमा ने कुआलालंपुर स्थित भारतीय उच्चायोग के जरिए मदद का आश्वासन दिया और कहा कि शव सरकार के खर्चे पर भारत लाया जाएगा.

सुषमा ने बाद में ट्वीट किया, ‘‘भारतीय उच्चायोग के अधिकारी मां और उसके बेटे के शव के साथ मलेशिया से चेन्नई आ रहे हैं. शोक संपतप्त परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola