संभावित खतरे से निपटने में पूरी तरह सक्षम है भारतीय सेना : रक्षा मंत्री
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 Jan 2018 10:01 PM
नयी दिल्ली : रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने भारत के पश्चिमी तटीय क्षेत्र में नौसेना की क्षमताओं का प्रदर्शन देखने के बाद कहा कि देश की जलसेना किसी भी तरह के खतरे से राष्ट्र को बचाने में पूरी तरह सक्षम है. इस शो में विमानवाहक पोत आईएनएस विक्रमादित्य, तीन पनडुब्बियों समेत 10 से अधिक युद्धपोतों […]
नयी दिल्ली : रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने भारत के पश्चिमी तटीय क्षेत्र में नौसेना की क्षमताओं का प्रदर्शन देखने के बाद कहा कि देश की जलसेना किसी भी तरह के खतरे से राष्ट्र को बचाने में पूरी तरह सक्षम है. इस शो में विमानवाहक पोत आईएनएस विक्रमादित्य, तीन पनडुब्बियों समेत 10 से अधिक युद्धपोतों और नौसेना के कई विमानों ने भाग लिया.
नौसेना ने बताया कि सीतारमण ने कल शुरू हुई दो दिन की प्रदर्शनी में कई जटिल नौसैनिक अभियानों का संचालन देखा जिनमें हवा में लक्ष्य पर निशाना साधना, मिसाइल, तोप और रॉकेट से प्रक्षेपण करना, रात में उड़ान भरना और पनडुब्बी रोधी अभियान शामिल हैं. नौसेना के पश्चिमी बेडे ने भारत के पश्चिमी तट पर परिचालन उत्कृष्टताओं और लडाकू क्षमताओं की बानगी पेश की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










