राज्यसभा की दावेदारी से नाम कटने के बाद बोले कुमार, शहीद हुआ हूं शव के साथ छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं करूंगा

नयी दिल्ली : आम आदमी पार्टी ने राज्यसभा के लिए तीन नामों का ऐलान कर दिया. इस रेस में सबसे आगे चल रहे कवि और आप नेता कुमार विश्वास का नाम नहीं है. कुमार ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, मुझे सच बोलने की सजा मिली है. जिसने पार्टी को खड़ा किया, उसे सजा मिली है. […]
नयी दिल्ली : आम आदमी पार्टी ने राज्यसभा के लिए तीन नामों का ऐलान कर दिया. इस रेस में सबसे आगे चल रहे कवि और आप नेता कुमार विश्वास का नाम नहीं है. कुमार ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, मुझे सच बोलने की सजा मिली है.
जिसने पार्टी को खड़ा किया, उसे सजा मिली है. एक क्रांतिकारी की जीत हुई है. अपनी शहादत स्वीकार करता हूं. शहीद हुआ हूं लेकिन अपने शव के साथ छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं करूंगा. युद्ध का सामान्य नियम है शव के साथ छेड़छाड़ ना करें.जिन दो लोगों को चुना गया है उसके लिए बधाई. कटाक्ष करते हुए कुमार ने कहा, इन्होंने पार्टी के लिए खूब काम किया है. रैलियां की है. टीवी चैनल पर पार्टी के पक्ष में खड़े रहे. कार्यकर्ताओं को जोड़कर रखा है. कुमार की इस टिप्पणी को कई तरह से देखा जा रहा है. सवाल खड़े हो रहे हैं कि क्या कुमार अब "आप" से किनारा कर लेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




