किरण बेदी विपक्ष की नेता की तरह काम कर रही हैं : नारायणसामी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 Dec 2017 4:35 PM
पुडुचेरी : पुडुचेरी के मुख्यमंत्री वी नारायणसामी ने आरोप लगाया कि उपराज्यपाल किरण बेदी की कार्यप्रणाली केंद्रशासित प्रदेश के प्रशासक से अधिक विपक्ष के नेता की तरह है. नारायणसामी ने संवाददाताओं से यहां कहा कि उन्होंने उपराज्यपाल से अपनी संवैधानिक और सांविधिक सीमाओं को पार नहीं करने एवं चुनी गई सरकार के दैनिक कार्यों में […]
पुडुचेरी : पुडुचेरी के मुख्यमंत्री वी नारायणसामी ने आरोप लगाया कि उपराज्यपाल किरण बेदी की कार्यप्रणाली केंद्रशासित प्रदेश के प्रशासक से अधिक विपक्ष के नेता की तरह है. नारायणसामी ने संवाददाताओं से यहां कहा कि उन्होंने उपराज्यपाल से अपनी संवैधानिक और सांविधिक सीमाओं को पार नहीं करने एवं चुनी गई सरकार के दैनिक कार्यों में दखल नहीं देने का आग्रह किया है.
उन्होंने कहा, मैंने उनकी कार्यप्रणाली पर विरोध जताते हुए 15 से अधिक मौकों पर पत्र लिखा. लेकिन वह प्रशासक से अधिक विपक्ष के नेता के तौर पर काम करती हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










