ePaper

‘थप्पड़कांड’ के बाद कांग्रेस विधायक आशा ने मांगी माफी, कहा मुझे आपा नहीं खोना चाहिए था

Updated at : 29 Dec 2017 1:36 PM (IST)
विज्ञापन
‘थप्पड़कांड’ के बाद कांग्रेस विधायक आशा ने मांगी माफी, कहा मुझे आपा नहीं खोना चाहिए था

शिमला : आज यहां हुए ‘थप्पड़कांड’ के बादकांग्रेस विधायक आशा कुमारी ने घटना पर अफसोस जताते हुए माफी मांगी और कहा कि मैं मानती हूं कि मुझे अपना आपा नहीं खोना चाहिए था, लेकिन उस महिला पुलिसकर्मी ने मेरे साथ दुर्व्यवहार किया और मुझे धक्का दिया. गौरतलब है किआज कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी हिमाचल प्रदेश […]

विज्ञापन

शिमला : आज यहां हुए ‘थप्पड़कांड’ के बादकांग्रेस विधायक आशा कुमारी ने घटना पर अफसोस जताते हुए माफी मांगी और कहा कि मैं मानती हूं कि मुझे अपना आपा नहीं खोना चाहिए था, लेकिन उस महिला पुलिसकर्मी ने मेरे साथ दुर्व्यवहार किया और मुझे धक्का दिया. गौरतलब है किआज कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में मिली हार की समीक्षा बैठक के लिए शिमला पहुंचे हैं. लेकिन उनके शिमला पहुंचते ही वहां एक ‘थप्पड़कांड’ हो गया है. दरअसल हुआ यह है कि जब राहुल गांधी बैठक के लिए शिमला पहुंचे, तो वे सीधे कांग्रेस कार्यालय में अंदर चले गये. कार्यालय के बाहर उनसे मिलने वालों की भारी भीड़ जमा थी.

भीड़ को नियंत्रित करने के लिए वहां पुलिस बल भी तैनात था. तभी भीड़ में मौजूद कांग्रेस विधायक आशा कुमारी ने एक महिला पुलिसकर्मी को थप्पड़ जड़ दिया. आशा कुमारी राहुल गांधी से मिलना चाह रही थीं, जबकि महिला पुलिसकर्मी ने उन्हें रोक दिया था. बात इतने पर भी नहीं रूकी, आशा कुमारी ने जैसे ही पुलिसकर्मी को थप्पड़ जड़ा, जवाब में उस महिला ने भी विधायक को बिना रूके थप्पड़ जड़ दिया. दोनों ने एक-दूसरे पर कई थप्पड़ जड़े. लोगों के बीच-बचाव के बाद दोनों को अलग किया गया और मामला शांत हुआ.
गौरतलब है कि आज राहुल गांधी हिमाचल प्रदेश में मिली हार की समीक्षा के लिए शिमला पहुंचे हैं. वे उन तमाम पहलुओं पर चर्चा करेंगे, जो हार का कारण बनी. हाल ही में हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव हुआ था, जिसमें कांग्रेस को हार मिली और प्रदेश की सत्ता भाजपा के हाथ में चली गयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola