बोलीं प्रियंका गांधी- रायबरेली से मेरे चुनाव लड़ने का सवाल ही नहीं है, मां ही वहां से लड़ेंगी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Dec 2017 1:40 PM
नयी दिल्ली: राहुल गांधी के कांग्रेस की कमान संभालने के बाद उनकी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा ने एनडीटीवी से खास बातचीत की. बातचीत में प्रियंका ने कहा कि उन्होंने अपनी मां सोनिया गांधी से मजबूत महिला कभी नहीं देखा है. उन्होंने रायबरेली सीट से खुद की दावेदारी की बात को सिरे से खारिज करते हुए […]
नयी दिल्ली: राहुल गांधी के कांग्रेस की कमान संभालने के बाद उनकी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा ने एनडीटीवी से खास बातचीत की. बातचीत में प्रियंका ने कहा कि उन्होंने अपनी मां सोनिया गांधी से मजबूत महिला कभी नहीं देखा है. उन्होंने रायबरेली सीट से खुद की दावेदारी की बात को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि रायबरेली से मेरे चुनाव लड़ने का सवाल ही नहीं है, मेरी मां ही वहां से चुनाव लड़ेंगी. इस अवसर पर प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा ने भी राहुल को बधाई दी.
यहां चर्चा कर दें कि सोनिया गांधी से जब सवाल किया गया था कि राहुल के अध्यक्ष बनने के बाद पार्टी में उनकी क्या भूमिका होगी तो उनका जवाब था कि अब वह रिटायरमेंट की भूमिका में होंगी. इसके बाद से ही सबके जेहन में एक ही सवाल उठ रहा था कि क्या रायबरेली की सीट से प्रियंका गांधी चुनाव लड़ेंगी ?
गौर हो कि राहुल गांधी ने शनिवार को कांग्रेस की कमान संभाल ली है. कार्यक्रम स्थल पहुंचने के पहले प्रियंका गांधी अपनी मां सोनिया गांधी के साथ राहुल गांधी के घर पहुंची. यहां से वे सीधे कार्यक्रम स्थल पहुंचीं जबकि सोनिया गांधी बेटे राहुल गांधी को लेकर वहां पहुंची. प्रियंका कार्यक्रम स्थल पर मौजूद वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं से मिलीं उनके साथ पति रॉबर्ट वाड्रा भी मौजूद थे.
कांग्रेस में ‘राहुल युग’ की हुई शुरुआत, देखें कार्यक्रम की कुछ खास तसवीरें
इस मौके पर पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने आज के दिन को ऐतिहासिक बताया तो सोनिया गांधी ने भी भावुक भाषण दिया. सोनिया ने कहा कि वो एक क्रांतिकारी परिवार से हैं जिसने देश के लिए कुर्बानियां देने का काम किया है. अपने संबोधन में सोनिया गांधी ने इशारों-इशारों में संघ और भाजपा पर हमला किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










