राहुल गांधी ने मोदी को पुकारा मौनसाहब, बोले - आपसे है जवाब की दरकार

नयी दिल्ली : कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ट्विटर के जरिये या फिर जनसभाओं में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर रोज नये-नये हमले बोल रहे हैं. उन्होंने अब मोदी पर तीखा कटाक्ष करते हुए उन्हें मौन साहब की संज्ञा दी है. राहुल गांधी ने ट्वीट कर उनसे देश के कई सवालों का जवाब पूछा है. ध्यान रहे […]
नयी दिल्ली : कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ट्विटर के जरिये या फिर जनसभाओं में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर रोज नये-नये हमले बोल रहे हैं. उन्होंने अब मोदी पर तीखा कटाक्ष करते हुए उन्हें मौन साहब की संज्ञा दी है. राहुल गांधी ने ट्वीट कर उनसे देश के कई सवालों का जवाब पूछा है. ध्यान रहे कि यूपीए शासन में भाजपा तब प्रधानमंत्री रहे डॉ मनमोहन सिंह पर कई मुद्दों पर मौन साधने का आरोप लगाती थी और उनसे जवाब पूछती थी. अब ऐसा ही राहुल गांधी कर रहे हैं.
राहुल गांधी ने ट्विटर पर लिखा – 22 सालों का हिसाब, गुजरात मांगे जवाब. उन्होंने नरेंद्र मोदी से आज ट्विटर पर 13वां सवाल पूछा है. उन्होंने पूछा है कि कहते थे देंगे जवाबदेह सरकार, किया लोकपाल क्यों दरकिनार? जीएसपीसी बिजली-मेट्रो घोटाले, शाह-जादा पर चुप्पी हर बार,मित्रों की जेब भरने को हैं बेकरार. लंबी है लिस्ट और मौनसाहब से है जवाब की दरकार, किसके अच्छे दिन के लिए बनायी सरकार?
22 सालों का हिसाब#गुजरात_मांगे_जवाब
13वां सवाल:
कहते थे देंगे जवाबदेह सरकार
किया लोकपाल क्यों दरकिनार?GSPC, बिजली-मेट्रो घोटाले, शाह-जादा पर चुप्पी हर बार
मित्रों की जेब भरने को हैं बेकरारलम्बी है लिस्ट
और ‘मौनसाहब’ से है जवाब की दरकार
किसके अच्छे दिन के लिए बनाई सरकार?— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) December 11, 2017
उल्लेखनीय है कि राहुल गांधी पिछले कई दिनों से ट्विटर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सवाल पूछ रहे हैं. अब गुजरात चुनाव प्रचार के मात्र दो दिन बचे हैं. ऐसे में राहुल गांधी नेनरेंद्रमोदी पर अपने हमले तेज कर दिये हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




