बोले राहुल गांधी- पीएम मोदी ने अर्थव्यवस्था पर दो ''टॉरपीडो'' मारे, पहला नोटबंदी और दूसरा जीएसटी

नयी दिल्ली : गुजरात और हिमाचल प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस मोदी सरकार को जीएसटी और नोटबंदी के मुद्दे पर घेरने का लगातार प्रयास कर रही है. सोमवार को इस मामले को लेकर कांग्रेस मुख्यालय में एक अहम बैठक हुई जिसमें नोटबंदी और जीएसटी पर सरकार को घेरने के लिए कांग्रेस […]
नयी दिल्ली : गुजरात और हिमाचल प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस मोदी सरकार को जीएसटी और नोटबंदी के मुद्दे पर घेरने का लगातार प्रयास कर रही है. सोमवार को इस मामले को लेकर कांग्रेस मुख्यालय में एक अहम बैठक हुई जिसमें नोटबंदी और जीएसटी पर सरकार को घेरने के लिए कांग्रेस की रणनीति पर वरिष्ठ नेताओं के साथ चर्चा हुई.
VIDEO: क्या आप जानना चाहेंगे, राहुल गांधी के लिए कौन करता है ट्वीट
बैठक के बाद राहुल गांधी ने संवाददाताओं से कहा कि 8 नवंबर 2016 देश के लिए बेहद बुरा दिन था. मुझे नहीं पता कि सरकार कैसे नोटबंदी का जश्न मना सकती है. नोटबंदी एक त्रासदी की तरह थी जिसने आम जनता को बुरी तरह प्रभावित किया. उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि पीएम मोदी को अभी तक आम जन की तकलीफों का अहसास नहीं हो पाया है. देश की जनता तकलीफ में हैं लेकिन पीएम मोदी को इसका पता ही नहीं.
राहुल गांधी अपनी शादी के सवाल पर क्या बोले?
जीएसटी पर कांग्रेस उपाध्यक्ष ने कहा कि मोदी सरकार ने एक अच्छे आइडिया को बेहद खराब ढंग से लागू किया. इससे पूरे देश को नुकसान झेलना पड़ रहा है. उन्होंने कहा कि पंजाब के हमारे वित्त मंत्री ने जीएसटी पर एक विस्तृत प्रेजेंटेशन दिया और बताया कि एक अच्छे आइडिया को कितनी खराब ढंग से लागू करने का काम मोदी सरकार ने किया.
राहुल गांधी ने कहा कि नोटबंदी के टॉरपीडो के बाद जीएसटी दूसरा टॉरपीडो था, जिसने भारत की अर्थव्यवस्था को ध्वस्त करने का काम किया. गौरतलब है कि कांग्रेस मुख्यालय में हुई इस बैठक में गुलाम नबी आजाद, मोतीलाल वोरा समेत कई बड़े कांग्रेस नेता शामिल हुए, जहां नोटबंदी के एक साल पूरे होने के मौके पर किस तरह मोदी सरकार को घेरा जाए इस पर रणनीति बनी.
OMG : महिला टॉयलेट में घुसे राहुल गांधी, फोटो वायरल
यहां उल्लेख कर दें कि आने वाली 8 नवंबर को नोटबंदी को एक साल हो जाएगा. नोटबंदी के कारण जनता को हुई असुविधा को मुद्दा बना कांग्रेस देशभर में प्रदर्शन कर अपनी शक्ति का प्रदर्शन करना चाहती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




