जम्मू-कश्मीर : मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने लश्कर के दो आतंकवादियों को मार गिराया, एक कांस्टेबल शहीद

श्रीनगर : उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले में आज सुबह से आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने दो आतंकवादियों को मार गिराया. जबकि एक कांस्टेबल शहीद हो गये. मारे गये दोनों आतंकी लश्कर-ए-तैएबा के थे और दोनों पाकिस्तानी नागरिक थे. इधर आतंकवादियों के मारे जाने के बाद स्थानीय लोगों ने […]
श्रीनगर : उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले में आज सुबह से आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने दो आतंकवादियों को मार गिराया. जबकि एक कांस्टेबल शहीद हो गये. मारे गये दोनों आतंकी लश्कर-ए-तैएबा के थे और दोनों पाकिस्तानी नागरिक थे. इधर आतंकवादियों के मारे जाने के बाद स्थानीय लोगों ने सुरक्षाबलों पर पत्थरबाजी शुरू कर दी.
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर सुरक्षा बलों ने आज सुबह जिले के हाजिन इलाके के मीर मोहल्ला गांव की घेराबंदी की. उन्होंने बताया कि सुरक्षा बल जब इलाके की तलाशी ले रहे थे, उसी दौरान आतंकवादियों ने उन पर गोलीबारी शुरू कर दी.
#UPDATE J&K: Two terrorists killed in an encounter with security forces in Bandipora's Hajin; firing stopped, heavy stone pelting underway. pic.twitter.com/ix7WNB4jrq
— ANI (@ANI) October 29, 2017
जवाबी कार्रवाई के बाद दोनों पक्षों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गयी. पुलिस अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ में पुलिस कांस्टेबल जहीर अब्बास शहीद हो गये हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




