आरएसएस कार्यकर्ता की हत्या मामले में पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल बाइक बरामद की

Published at :18 Oct 2017 6:10 PM (IST)
विज्ञापन
आरएसएस कार्यकर्ता की हत्या मामले में पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल बाइक बरामद की

लुधियाना : राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ ( आरएसएस) के नेता रविंद्र गोसाई की हत्या मामले में पुलिस ने पहली सफलता हासिल कर ली है. हत्या में इस्तेमाल की गयी मोटरसाइकिल लाला जगत नारायण जी के शहीदी स्थल से कुछ दूरी पर बरामद किया गया. बाइक खेत के किनारे संदिग्ध स्थिति में मिला है. मोटरसाइकिल को […]

विज्ञापन
लुधियाना : राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ ( आरएसएस) के नेता रविंद्र गोसाई की हत्या मामले में पुलिस ने पहली सफलता हासिल कर ली है. हत्या में इस्तेमाल की गयी मोटरसाइकिल लाला जगत नारायण जी के शहीदी स्थल से कुछ दूरी पर बरामद किया गया. बाइक खेत के किनारे संदिग्ध स्थिति में मिला है. मोटरसाइकिल को कब्जे में ले लिया गया है और इसकी जांच शुरू कर दी गयी है. इस मोटरसाइकिल पर PB-10CU-7223 नंबर अंकित है.
पुलिस ने विश्वास दिलाया है कि इस मामले को जल्द ही सुलझा लिया जायेगा. यह सामने आ जायेगा कि रविंद्र की हत्या किस वजह से की गयी है. 60 वर्षीय रविंदर मंगलवार क शाखा से लौट रहे थे. तभी बाइक सवार हमलावरों ने उनपर ताबड़तोड़ गोलियां बरसानी शुरू कर दी. घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गयी. पुलिस इस मामले में सीसीटीवी फुटेज की भी जांच कर रही है. इसमें स्पष्ट रुप से दो लोगों को देखा जा सकता है जो इस हत्याकांड में शामिल है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola