त्रिपुरा के राज्यपाल ने कहा - रोहिंग्या को देश में बसाया तो हिन्दुओं का हो सकता है पलायन
Updated at : 12 Oct 2017 7:59 AM (IST)
विज्ञापन

नयी दिल्ली: रोहिंग्या को बहुत बुरा और सुरक्षा के लिए खतरा बताते हुए त्रिपुरा के राज्यपाल तथागत रॉय ने आज कहा कि इन अवैध अप्रवासियों को निर्वासित करने के केंद्र के कदम का विरोध करने वाले राजनीतिज्ञ गंदी राजनीति कर रहे है.अपने बयानों के लिए पूर्व में भी विवादों में रहे रॉय ने दावा किया […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली: रोहिंग्या को बहुत बुरा और सुरक्षा के लिए खतरा बताते हुए त्रिपुरा के राज्यपाल तथागत रॉय ने आज कहा कि इन अवैध अप्रवासियों को निर्वासित करने के केंद्र के कदम का विरोध करने वाले राजनीतिज्ञ गंदी राजनीति कर रहे है.अपने बयानों के लिए पूर्व में भी विवादों में रहे रॉय ने दावा किया कि यदि रोहिंग्या मुस्लिमों को देश में बसने की अनुमति दी गयी तो इससे हिन्दुओं का पलायन हो सकता है. उन्होंने कहा , भारत रखाइन प्रांत (म्यामां के) के साथ अपनी सीमा साझा नहीं करता है. तो फिर हमें इन रोहिंग्या को शरण क्यों देनी चाहिए और यदि भारत ऐसा करता है तो कल को किसी अन्य देश के इस तरह के प्रवासियों को शरण उपलब्ध करानी होगी. रॉय ने दावा किया, यदि रोहिंग्या भारत में बसना शुरू कर देंगे तो इसका प्रभाव देश की जनसांख्यिकी पर पड़ेगा और इसके बाद हिन्दुओं का पलायन भी हो सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




