वडनगर ने मुझे जहर पीना सिखाया : मोदी
वडनगर : प्रधानमंत्री का पद भार संभालने के बाद से अपने जन्म स्थान की पहली यात्रा पर आए नरेन्द्र मोदी ने आज एक रोड शो किया और यहां अपने स्कूल गए. उन्होंने कहा कि इस नगर ने उन्हें जहर पीना सिखाया. मोदी अपने स्कूल गए, जहां उन्होंने पढाई की थी. उन्होंने बी एन हाईस्कूल परिसर […]
वडनगर : प्रधानमंत्री का पद भार संभालने के बाद से अपने जन्म स्थान की पहली यात्रा पर आए नरेन्द्र मोदी ने आज एक रोड शो किया और यहां अपने स्कूल गए. उन्होंने कहा कि इस नगर ने उन्हें जहर पीना सिखाया. मोदी अपने स्कूल गए, जहां उन्होंने पढाई की थी. उन्होंने बी एन हाईस्कूल परिसर की मिट्टी को माथे पर लगाया. वह कभी वडनगर रेलवे स्टेशन पर चाय बेचा करते थे. उन्होंने गुजरात से दिल्ली तक के सफर को याद किया। वह गुजरात में साल 2001 से 13 साल तक मुख्यमंत्री रहे थे. राज्य में साल के आखिर में विधानसभा चुनाव होने हैं. उन्होंने कहा कि भगवान शिव के आशीर्वाद से वह 2001 से ही देश की सेवा कर रहे हैं, जबकि इन वर्षों में कुछ लोगों ने उनपर खूब विष वमन किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










