हनीप्रीत की गिरफ्तारी पर बोले मुख्यमंत्री खट्टर, पंजाब पुलिस की भूमिका संदिग्ध, ''दाल में कुछ काला''
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 Oct 2017 6:17 PM
पंचकूला ( हरियाणा) : डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम की कथित बेटी हनीप्रीत इस समय 6 दिनों की पुलिस हिरासत में हैं. जहां उसके साथ पुलिस पूछताछ कर रही है. इधर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने हनीप्रीत की गिरफ्तारी पर पंजाब पुलिस की भूमिका को संदिग्ध बताया है. खट्टर के आरोप […]
पंचकूला ( हरियाणा) : डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम की कथित बेटी हनीप्रीत इस समय 6 दिनों की पुलिस हिरासत में हैं. जहां उसके साथ पुलिस पूछताछ कर रही है. इधर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने हनीप्रीत की गिरफ्तारी पर पंजाब पुलिस की भूमिका को संदिग्ध बताया है. खट्टर के आरोप के बाद दोनों राज्यों में सियासत जंग शुरू हो गयी है. क्योंकि पंजाब में कांग्रेस की सरकार है.
उन्होंने पंजाब पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि हनीप्रीत के गायब होने में पंजाब पुलिस की भूमिका रही है. पंजाब पुलिस को मालूम था कि हनीप्रीत कहां छूपी थी. लेकिन इसके बाद भी पुलिस ने उसे गिरफ्तार नहीं किया. मुख्यमंत्री खट्टर ने कहा, हनीप्रीत से पुलिस पूछताछ कर रही है. पूछताछ में ही साफ हो जाएगा कि उसके गायब होने में पंजाब पुलिस की क्या भूमिका रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










