निजी विमान इंडिगो में महिला यात्री के साथ बदतमीजी करने का आरोप, पूछताछ जारी...
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 Sep 2017 10:50 PM
मुंबई: निजी विमानन कंपनी इंडिगो की एक उड़ान के दौरान एक महिला यात्री के साथ कर्मचारियों द्वारा बदतमीजी करने को लेकर मुंबई जा रही एक यात्री से पूछताछ की जा रही है. हालांकि, महिला यात्री ने विमान के चालक दल के सदस्य पर उद्दंड व्यवहार का आरोप लगाया है. यह विमान यात्रा को लेकर नये […]
मुंबई: निजी विमानन कंपनी इंडिगो की एक उड़ान के दौरान एक महिला यात्री के साथ कर्मचारियों द्वारा बदतमीजी करने को लेकर मुंबई जा रही एक यात्री से पूछताछ की जा रही है. हालांकि, महिला यात्री ने विमान के चालक दल के सदस्य पर उद्दंड व्यवहार का आरोप लगाया है. यह विमान यात्रा को लेकर नये कानून के अमल के बाद संभवत: पहला मामला है.
इसे भी पढ़ें : फ्लाइट में फैमली के साथ मनपसंद सीट चाहिए तो देने होंगे अधिक किराया
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि हवाईअड्डे पर मौजूद इंडिगो एयरलाइन्स की टीम ने सीआईएसएफ के सुरक्षाकर्मियों को सोमवार की शाम जयपुर-मुंबई की एक उड़ान के दौरान की घटना के बारे में सूचित किया. सूत्रों ने बताया कि विमानन कंपनी के चालक दल के सदस्य ने बताया कि आर ठाकुर नामक यात्री ने दुर्व्यवहार किया और सदस्यों से आक्रामक तरीके से पेश आयी.
इंडिगो के सूत्रों ने घटना की पुष्टि की है, लेकिन इस बात को लेकर टिप्पणी नहीं की है कि वे यात्री को एयरलाइन से यात्रा से प्रतिबंधित करेंगे या नहीं. सूत्रों ने बताया कि इसी बीच महिला ने चालक दल के एक सदस्य के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










