जिस कमरे में मिली थी सुनंदा पुष्कर की लाश, अदालत ने दिया उसे खोलने का आदेश
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 Sep 2017 4:17 PM
विज्ञापन
नयी दिल्ली : सुनंदा पुष्कर ने लीला पैलेस होटल के जिस कमरे में संदिग्ध मौत हो गयी थी. दिल्ली की एक अदालत ने पांच सितारा होटल के उस कमरे को खोलने का आदेश दे दिया है. सुनंदा की मौत के बाद इसे सील कर दिया गया था. जांच पड़ताल खत्म होने के बाद कोर्ट ने […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली : सुनंदा पुष्कर ने लीला पैलेस होटल के जिस कमरे में संदिग्ध मौत हो गयी थी. दिल्ली की एक अदालत ने पांच सितारा होटल के उस कमरे को खोलने का आदेश दे दिया है. सुनंदा की मौत के बाद इसे सील कर दिया गया था. जांच पड़ताल खत्म होने के बाद कोर्ट ने होटल का राहत दी है.
मौत के बाद इस होटल में काम कर रहे कर्मचारियों से भी लंबी पूछताछ की गयी थी. होटल के सीसीटीवी कैमरे को भी खंगाला गया था. फुटेज के अनुसार 16 जनवरी को उन्हें आखिरी बार देखा गया था उसके बाद वो अपने कमरे कमरा नंबर 345 से बाहर ही नहीं निकली.
पूछताछ के दौरान उन होटल स्टाफ को बुलाया गया था जिन्होंने उन्हें आखिरी 24 घंटे में देखा था. एम्स के डॉक्टरों ने बताया था कि उनकी मौत जहर खाने से हुई थी. मृत्यु से पहले सुनंदा और पाक्स्ितानी महिला पत्रकार मेहर तरार के बीच ट्वीटर के माध्यम से बहस हुई थी. शशि थरूर और मेहर के बीच अफेयर को लेकर यह बहस हुई थी.
हालांकि पाकिस्तान पत्रकार मेहर तरार ने इस पूरे मामले में अपनी किसी भी तरीके से भूमिका को स्वीकार नहीं किया. उन्होंने एक टीवी चैनल से बातचीत के दौरान कहा, शशि थरूर के साथ उनका प्रेम संबंध नहीं है. कांग्रेस सांसद शशि थरुर की पत्नी सुनंदा पुष्कर 17 जनवरी 2014 को मृत पाई गई थीं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










