ePaper

स्वाइन फ्लू से पीड़ित राजस्थान की भाजपा विधायक कीर्ति कुमारी का निधन

Updated at : 28 Aug 2017 8:30 PM (IST)
विज्ञापन
स्वाइन फ्लू से पीड़ित राजस्थान की भाजपा विधायक कीर्ति कुमारी का निधन

जयपुर : राजस्थान के माडलगढ़ (भीलवाड़ा) से भारतीय जनता पार्टी विधायक कीर्ति कुमारी का सोमवार को तड़के यहां एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया. वह स्वाइन फ्लू से पीड़ित थीं. कीर्ति कुमारी के पार्थिव शरीर का शाम को बिजौलिया (भीलवाड़ा) में अंतिम संस्कार कर दिया गया. वे 50 वर्ष की थीं. […]

विज्ञापन

जयपुर : राजस्थान के माडलगढ़ (भीलवाड़ा) से भारतीय जनता पार्टी विधायक कीर्ति कुमारी का सोमवार को तड़के यहां एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया. वह स्वाइन फ्लू से पीड़ित थीं. कीर्ति कुमारी के पार्थिव शरीर का शाम को बिजौलिया (भीलवाड़ा) में अंतिम संस्कार कर दिया गया. वे 50 वर्ष की थीं.

भाजपा प्रवक्ता आनंद कुमार ने बताया कि कीर्ति कुमारी का सवाई मान सिंह अस्पताल में उपचार चल रहा था. उन्हें रविवारको निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जहां सोमवार को तड़के उनका निधन हो गया. कीर्ति कुमारी की अंत्येष्टि से पहले मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी, राजे मंत्रिमंडल के सदस्य, भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने श्रंद्वाजलि दी.

इधर, अस्पताल सूत्रों ने बताया कि विधायक कीर्ति कुमारी स्वाइन फ्लू से पीड़ित थीं. उनको नाजुक हालत में रविवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था. राजस्थान की मुख्यमंत्री राजे, विधानसभा अध्यक्ष कैलाश मेघवाल, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, सरकारी मुख्य सचेतक कालू लाल गुर्जर और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष परनामी ने कीर्ति कुमारी के निधन पर संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि वे हमेशा अपने क्षेत्र के विकास एवं समस्याओं के उन्मूलन के लिए प्रयत्नशील रहीं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola