बेन स्टोक्स को आईसीसी ने लगायी फटकार, किया था ''अभद्र'' भाषा का इस्तेमाल
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 Aug 2017 7:50 PM
लीड्स (ब्रिटेन) : इंग्लैंड के बेन स्टोक्स को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) द्वारा वेस्टइंडीज के खिलाफ हेडिंग्ले में चल रहे दूसरे टेस्ट के दौरान ‘अभद्र और आपत्तिजनक ‘ भाषा के इस्तेमाल के लिये आधिकारिक रुप से फटकार मिली. आईसीसी के बयान के अनुसार शनिवार को दूसरे दिन के खेल के दौरान इस 26 वर्षीय ऑलराउंडर […]
लीड्स (ब्रिटेन) : इंग्लैंड के बेन स्टोक्स को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) द्वारा वेस्टइंडीज के खिलाफ हेडिंग्ले में चल रहे दूसरे टेस्ट के दौरान ‘अभद्र और आपत्तिजनक ‘ भाषा के इस्तेमाल के लिये आधिकारिक रुप से फटकार मिली.
आईसीसी के बयान के अनुसार शनिवार को दूसरे दिन के खेल के दौरान इस 26 वर्षीय ऑलराउंडर ने वेस्टइंडीज की पहली पारी के में 101वें ओवर में शाई होप द्वारा बाउंड्री लगाने के बाद निराशा में यह अनुचित टिप्पणी की जो स्टंप के माइक में स्पष्ट सुनी जा सकती थी और इसे मैच अधिकारियों ने भी सुन लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










