ePaper

राहुल गांधी नार्वे रवाना, पटना में लालू यादव की अगुवाई में विपक्ष की रैली में नहीं लेंगे भाग

Updated at : 25 Aug 2017 5:21 PM (IST)
विज्ञापन
राहुल गांधी नार्वे रवाना, पटना में लालू यादव की अगुवाई में विपक्ष की रैली में नहीं लेंगे भाग

नयी दिल्ली : कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी आज नार्वे की राजधानी ओस्लो के लिए रवाना हो गये जहां वह राजनीतिक नेताओं एवं प्रमुख व्यवसायियों से मिलेंगे. राहुल रविवार को पटना में होने वाली लालू प्रसाद की विपक्ष की रैली में भाग नहीं लेंगे. राहुल ने ट्वीट पर कहा, ‘नार्वे के विदेश मंत्रालय के आमंत्रण पर […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी आज नार्वे की राजधानी ओस्लो के लिए रवाना हो गये जहां वह राजनीतिक नेताओं एवं प्रमुख व्यवसायियों से मिलेंगे. राहुल रविवार को पटना में होने वाली लालू प्रसाद की विपक्ष की रैली में भाग नहीं लेंगे. राहुल ने ट्वीट पर कहा, ‘नार्वे के विदेश मंत्रालय के आमंत्रण पर कुछ दिन के लिए ओस्लो के दौरे पर जा रहा हूं.’

उन्होंने कहा, ‘राजनीतिक एवं व्यावसायिक नेताओं तथा अनुसंधान संस्थानों से मिलने एवं विचार विमर्श के लिए उत्साहित हूं.’ राहुल विपक्ष की ताकत का प्रदर्शन करने के मकसद से राजद प्रमुख लालू प्रसाद की पटना में रविवार को होने वाली रैली में भाग नहीं लेंगे. कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के भी इसमें शामिल होने के आसार नहीं हैं.

पार्टी सूत्रों ने यहां बताया कि इस रैली में राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष गुलाम नबी आजाद भाग लेंगे. राजद 27 अगस्त को पटना के गांधी मैदान में ‘भाजपा भगाओ – देश बचाओ’ रैली का आयोजन करेगी जिसे विपक्ष की एकता के रूप में पेश किया जा रहा है. बहरहाल, रैली के परिणामों पर सवालिया निशान भी लगाये जा रहे हैं क्योंकि बसपा प्रमुख मायावती पहले ही घोषित कर चुकी हैं कि वह रैली में भाग नहीं लेंगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola