ePaper

पुडुचेरी में उपराज्यपाल किरण बेदी को हिटलर और मां काली के रूप में दिखाया गया

Updated at : 21 Jul 2017 4:13 PM (IST)
विज्ञापन
पुडुचेरी में उपराज्यपाल किरण बेदी को हिटलर और मां काली के रूप में दिखाया गया

नयी दिल्ली : पुडुचेरी में राज्य सरकार और उपराज्यपाल किरण बेदी के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है. यहां किरण बेदी के कई ऐसे पोस्टर लगाये गये हैं, जो इस बात की पुष्टि करते हैं. किरण बेदी ने ट्‌वीट कर कहा है कि उनके खिलाफ जो पोस्टर अभियान चलाया जा रहा है, वह कांग्रेस कार्यकर्ताओं […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : पुडुचेरी में राज्य सरकार और उपराज्यपाल किरण बेदी के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है. यहां किरण बेदी के कई ऐसे पोस्टर लगाये गये हैं, जो इस बात की पुष्टि करते हैं. किरण बेदी ने ट्‌वीट कर कहा है कि उनके खिलाफ जो पोस्टर अभियान चलाया जा रहा है, वह कांग्रेस कार्यकर्ताओं की साजिश है.

पुडुचेरी में किरण बेदी को तानाशाह हिटलर और मां काली के रूप में दिखाया गया है. किरण बेदी ने खुद इन पोस्टर्स को शेयर किया है. किरण बेदी ने इन पोस्टर्स को शेयर करते हुए लिखा है कि ‘यह दो पोस्टर्स हैं, नहीं हैं बल्कि पूरी सीरीज है. प्रदेश सरकार ने उनका विरोध करने के लिए कई पोस्टर तैयार करवाये हैं.

दरअसल प्रदेश में राज्य सरकार और उपराज्यपाल के बीच अधिकारों की जंग चल रही है. उपराज्यपाल के अधिकारों पर अंकुश लगाने के लिए विधानसभा से पिछले दिनों एक प्रस्ताव पारित किया था, जिसके बाद से विवाद गहरा गया है.किरण बेदी भारतीय पुलिस सेवा की पहली महिला अधिकारी हैं और अपने कार्यों और कड़क छवि के कारण पूरे देश में जानी जाती हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola