ePaper

रामजन्मभूमि मामले पर जल्द सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट, बोले स्वामी- जय श्री राम

Updated at : 21 Jul 2017 12:39 PM (IST)
विज्ञापन
रामजन्मभूमि मामले पर जल्द सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट, बोले स्वामी- जय श्री राम

नयी दिल्ली : रामजन्मभूमि मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट ने भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी की अपील पर जल्द ही सुनवाई का भरोसा दिया है. कोर्ट ने कहा है कि इस मुद्दे पर जल्द ही सुनवाई की जाएगी, हालांकि कोर्ट की ओर से कोई तारीख नहीं दी गयी है. कोर्ट के इस फैसले के बाद स्वामी ने […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : रामजन्मभूमि मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट ने भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी की अपील पर जल्द ही सुनवाई का भरोसा दिया है. कोर्ट ने कहा है कि इस मुद्दे पर जल्द ही सुनवाई की जाएगी, हालांकि कोर्ट की ओर से कोई तारीख नहीं दी गयी है. कोर्ट के इस फैसले के बाद स्वामी ने सोशल मीडिया पर खुशी जाहिर की है. उन्होंने अपने ट्विटर वॉल पर लिखा कि जय श्री राम! आज चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया को मैंने राम मंदिर केस के मुद्दे पर पत्र दिया, उन्होंने कहा है कि हम इस पर जल्द ही सुनवाई करेंगे….

अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण के लिए आजम खान ने मांगी दुआ, दरगाह पर जाकर की चादरपोशी

जानकारी के अनुसार सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को कहा कि वह राम मंदिर-बाबरी मस्जिद भूमि विवाद मामले में इलाहाबाद उच्च न्यायालय के फैसले को चुनौती देने वाली याचिकाओं को शीघ्र सुनवाई के लिए सूचीबद्ध करने के मामले में निर्णय लेगा. भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने मामले को शीघ्र सूचीबद्ध करने और उन पर सुनवाई शुरू करने का आग्रह किया जिस पर प्रधान न्यायाधीश जेएस खेहर और न्यायमूर्ति डीवाई चंद्रचूड वाली पीठ ने कहा, ‘ ‘हम इस बारे में निर्णय करेंगे.’ ‘ भाजपा नेता ने अपनी दलील में कहा कि इलाहाबाद उच्च न्यायालय के फैसले के खिलाफ मुख्य अपीलें उच्चतम न्यायलय में सात वर्षों से लंबित हैं और उन पर शीघ्र सुनवाई की जरुरत है.

बाबरी मसजिद-राम जन्मभूमि विवाद : बातचीत से सुलझाने की सलाह, पढ़ें दिल्ली HC के पूर्व जस्टिस आरएस सोढ़ी को

अपनी दलील में उन्होंने यह भी कहा कि उस स्थान पर बिना किसी परेशानी के पूजा अर्चना के उनके अधिकार के पालन के लिए उन्होंने पहले भी अलग से एक याचिका दायर की थी. इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ ने 2010 में अपने आदेश में उत्तर प्रदेश के अयोध्या के 2.77 एकड विवादित क्षेत्र को तीन भागों में बांटने का आदेश दिया था तीन न्यायाधीशों वाली पीठ ने 2-1 के बहुमत वाले आदेश में कहा था कि उक्त भूमि को तीन पक्षकारों सुन्नी वक्फ बोर्ड, निर्मोही अखाडा और राम लला के बीच बांट दिया जाए.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola