इंद्राणी का दावा सच्च, भायखला जेल में अधिकारियों ने की थी जमकर कुटाई
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 Jun 2017 1:43 PM
मुंबई : शीना बोरा हत्याकांड की आरोपी इंद्राणी मुखर्जी के भायखला जेल अधिकारियों द्वारा पिटाई किए जाने के आरोप सच है. सरकारी जे जे अस्पताल के एक वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी ने आज इसकी पुष्टि की. इंद्राणी और अन्य कैदियों पर महिलाओं की जेल में दंगा करने का मामला दर्ज किया गया है. इंद्राणी ने दो […]
मुंबई : शीना बोरा हत्याकांड की आरोपी इंद्राणी मुखर्जी के भायखला जेल अधिकारियों द्वारा पिटाई किए जाने के आरोप सच है. सरकारी जे जे अस्पताल के एक वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी ने आज इसकी पुष्टि की. इंद्राणी और अन्य कैदियों पर महिलाओं की जेल में दंगा करने का मामला दर्ज किया गया है. इंद्राणी ने दो दिन पहले आरोप लगाया था कि उसे जेल में एक दोषी की मौत को लेकर हुए प्रदर्शन के बाद जेल अधिकारियों ने पीटा और यौन शोषण करने की धमकी दी.
पूर्व मीडिया कार्यकारी के वकील ने बाद में यहां सीबीआई अदालत में एक अर्जी दायर कर आरोप लगाया कि जेल अधिकारियों और अधीक्षक ने इंद्राणी से गाली गलौज की और जेल में मौत के खिलाफ प्रदर्शन करने के लिए यौन शोषण करने की धमकी दी. विशेष सीबीआई न्यायाधीश जे सी जगदले ने कल कहा था कि इंद्राणी को पहले चिकित्सकीय जांच के लिए ले जाया जाए और बाद में उसे शिकायत दर्ज कराने के लिए पुलिस थाने ले जाया जाए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










