राष्ट्रपति चुनाव : मीरा कुमार ने नामांकन दाखिल किया, साबरमती आश्रम से करेंगी अभियान की शुरुआत
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Jun 2017 11:35 AM
नयी दिल्ली :राष्ट्रपति पद की विपक्ष की उम्मीदवार मीरा कुमार ने कांग्रेस और विपक्ष के शीर्ष नेताओं की मौजूदगी में आज अपना नामांकन दाखिल किया. मीरा कुमार के साथ कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह मौजूद थे. वह 30 जून को गुजरात में साबरमती आश्रम से अपने अभियान की शुरुआत करेंगी. संसद […]
नयी दिल्ली :राष्ट्रपति पद की विपक्ष की उम्मीदवार मीरा कुमार ने कांग्रेस और विपक्ष के शीर्ष नेताओं की मौजूदगी में आज अपना नामांकन दाखिल किया. मीरा कुमार के साथ कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह मौजूद थे. वह 30 जून को गुजरात में साबरमती आश्रम से अपने अभियान की शुरुआत करेंगी.
संसद भवन में पूर्व लोकसभा अध्यक्ष द्वारा नामांकन दाखिल किए जाने के समय राकांपा नेता शरद पवार और माकपा महासचिव सीताराम येचुरी समेत कई विपक्षी नेता मौजूद थे.सोनिया गांधी और कांग्रेस तथा विपक्ष के अन्य शीर्ष नेताओं ने उनके नाम का प्रस्ताव रखा और उनके नामांकन का समर्थन किया. नामांकन पत्रों की कल जांच की जाएगी.
17 जुलाई को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में मीरा कुमार का मुकाबला राजग के उम्मीदवार राम नाथ कोविंद से होगा. मीरा ने कल कहा था कि यह विचारधाराओं की लड़ाई है ना कि ‘दलित बनाम दलित ‘ की लड़ाई जैसा कि कुछ लोगों द्वारा कहा जा रहा है.
नामांकन पत्र दाखिल करने से पहले मीरा कुमार आज सुबह राजघाट पहुंची और महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित कीं. इधर कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने इस मौके पर कहा, बंटवारे की विचारधारा के खिलाफ वह ऐसे मूल्यों का प्रतिनिधित्व करती हैं जो देश को एकसूत्र में बांधते हैं, हमें गर्व है कि हमारी उम्मीदवार मीरा कुमार हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










