सलाहुद्दीन को वैश्विक आतंकी घोषित किये जाने पर बौखलाया पाकिस्तान, कहा-देते रहेंगे नैतिक समर्थन

Updated at : 27 Jun 2017 8:04 PM (IST)
विज्ञापन
सलाहुद्दीन को वैश्विक आतंकी घोषित किये जाने पर बौखलाया पाकिस्तान, कहा-देते रहेंगे नैतिक समर्थन

इस्लामाबाद : अमेरिका द्वारा हिज्बुल मुजाहिद्दीन के प्रमुख सैयद सलाहुद्दीन को ‘वैश्विक आतंकवादी’ घोषित किये जाने के एक दिन बाद पाकिस्तान ने उसके इस फैसले की आलोचना करते हुए मंगलवारको कहा कि अमेरिका के कश्मीरियों के ‘आत्म निर्णय’ के अधिकार का समर्थन कर रहे शख्स को आतंकवादी घोषित करना ‘पूर्णत: गैरन्यायोचित’ है. ये भी पढ़ें […]

विज्ञापन

इस्लामाबाद : अमेरिका द्वारा हिज्बुल मुजाहिद्दीन के प्रमुख सैयद सलाहुद्दीन को ‘वैश्विक आतंकवादी’ घोषित किये जाने के एक दिन बाद पाकिस्तान ने उसके इस फैसले की आलोचना करते हुए मंगलवारको कहा कि अमेरिका के कश्मीरियों के ‘आत्म निर्णय’ के अधिकार का समर्थन कर रहे शख्स को आतंकवादी घोषित करना ‘पूर्णत: गैरन्यायोचित’ है.

ये भी पढ़ें : हिजबुल चीफ सलाहुद्दीन ग्‍लोबल टेरेरिस्‍ट घोषित

विदेश मंत्रालय ने यहां एक बयान में कहा, ‘पाकिस्तान कश्मीरी लोगों के आत्मनिर्णय के अधिकार और संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव के अनुरूप जम्मू कश्मीर विवाद के हल के लिए वहां के लोगों के न्यायपूर्ण संघर्ष के लिए उन्हें राजनीतिक, कूटनीतिक और नैतिक समर्थन देता रहेगा.’ मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने अपने बयान में सलाहुद्दीन का नाम लिये बिना कहा, ‘कश्मीरियों के आत्मनिर्णय के अधिकार का समर्थन कर रहे लोगों को आतंकवादी घोषित किया जाना पूरी तरह गैर न्यायोचित है.’

ये भी पढ़ें : सलाहुद्दीन के पांच-पांच बेटे कश्मीर घाटी में करते हैं सरकारी नौकरी, खुद करवा रहा है आतंकवादी हमले

प्रवक्ता ने दावा किया, ‘कश्मीरियों का 70 साल पुराना संघर्ष वैध रहेगा.’ उन्होंने कहा, ‘स्वतंत्र मानवाधिकार संस्थाओं द्वारा कश्मीरी लोगों के मानवाधिकार के पूर्ण और व्यवस्थित उल्लंघन के बारे में दर्ज और जारी की गयी खबरें सच हैं. ‘उन्होंने कहा कि कश्मीरी अब भी अडिग और दृढ़ हैं. प्रवक्ता ने कहा, ‘पाकिस्तान ने लंबे समय से आतंकवाद से उसके सभी रूपों में लड़ने को लेकर अपनी प्रतिबद्धता जतायी है और इसे दिखाया भी है. इसे खत्म करने के लिए पाकिस्तान की जनता और उसने जान और माल का काफी नुकसान उठाया है और अंतरराष्ट्रीय समुदाय भी इसे मानता है.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola