असम चुनाव : सीएम के नामांकन दाखिल करने के दौरान बारिश, उमड़ी भीड़, बोले सरमा- थैंक्स असम

Published by : Amitabh Kumar Updated At : 20 Mar 2026 12:07 PM

विज्ञापन

हिमंत बिस्वा सरमा के नामांकन की तस्वीर (Photo: X)

Assam Election 2026: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा जलुकबाड़ी सीट से नामांकन भरने के लिए निकले तो उनके साथ भारी भीड़ नजर आई. नीचे पढ़ें भीड़ देखकर उन्होंने क्या कहा.

विज्ञापन

Assam Election 2026: बीजेपी और कांग्रेस समेत कई विपक्षी दलों के बड़े उम्मीदवार शुक्रवार को (20 मार्च) विधानसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल कर रहे हैं. इसमें एक नाम असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा का भी है. मुख्यमंत्री ने न्यूज एजेंसी पीटीआई से बात की. उन्होंने कहा कि मैं असम के लोगों का धन्यवाद करता हूं. आज बारिश का मौसम है, काफी बारिश हो रही है, लेकिन फिर भी लोग हमें आशीर्वाद देने के लिए बाहर आए हैं.

जलुकबाड़ी से चुनाव लड़ रहे हिमंत बिस्वा सरमा कामरूप (मेट्रोपॉलिटन) जिला निर्वाचन कार्यालय में अपना नामांकन दाखिल करेंगे. सरमा ने अपना नामांकन पत्र दाखिल करने से पहले खानापारा के ‘वेटेरिनरी फील्ड’ से लगभग 5.6 किलोमीटर दूर हेंगराबाड़ी स्थित निर्वाचन कार्यालय तक रैली निकाली.

नामांकन के दौरान सीएम सरमा

सीएम सरमा ने रैली के लिए लोगों को किया आमंत्रित

सीएम सरमा ने इससे पहले ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि मैं असम में चुनाव के लिए अपना नामांकन करने वाला हूं.  नामांकन दाखिल करते समय खानापारा वेटेरिनरी फील्ड से कामरूप (एम) में डीसी कार्यालय तक रैली निकाली जाएगी. इसमें शामिल होने के लिए सभी को आमंत्रित करता हूं. आपका आशीर्वाद मेरी इस यात्रा को एनर्जी देगा. मुझे असम की जनता द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी को पूरा करने के लिए प्रेरित करेगा.

जलुकबाड़ी का 2001 से प्रतिनिधित्व कर रहे हैं सीएम सरमा

सीएम सरमा गुवाहाटी लोकसभा क्षेत्र के तहत आने वाले जलुकबाड़ी का 2001 से प्रतिनिधित्व कर रहे हैं. आगामी चुनाव में वह लगातार छठी बार इस सीट को बरकरार रखने की कोशिश करेंगे. उन्होंने पहली बार 1996 में इस सीट से चुनाव लड़ा था. इस चुनाव में वह असम गण परिषद (एजीपी) के नेता भृगु कुमार फुकन से 17,000 मतों से हार गए थे लेकिन 2001 में उन्होंने 10,000 मतों के अंतर से जीत दर्ज कर उनसे यह सीट छीन ली थी.

नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तारीख 23 मार्च

नामांकन पत्र दाखिल करने की लास्ट डेट 23 मार्च है जबकि उनकी जांच अगले दिन होगी. नाम वापस लेने की अंतिम तारीख 26 मार्च है. 126 सदस्यीय विधानसभा के लिए चुनाव नौ अप्रैल को होंगे. मतों की गिनती चार मई को की जाएगी.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola