Video: हाथ जोड़कर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंचीं आश्रम, बोले संत प्रेमानंद महाराज- राधे-राधे

Updated:
विज्ञापन
Droupadi Murmu met with Sant Premanand Maharaj

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (बाएं) और संत प्रेमानंद महाराज (दाएं) Photo: X

Premanand Maharaj : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उत्तर प्रदेश दौरे के दूसरे दिन शुक्रवार (20 मार्च) सुबह संत प्रेमानंद महाराज से मुलाकात की और उनसे आध्यात्मिक बातें कीं. इसका वीडियो सामने आया है. नीचे देखें वीडियो.

विज्ञापन

Premanand Maharaj : राष्ट्रपति 19 मार्च से उत्तर प्रदेश के तीन दिन के दौरे पर हैं. गुरुवार को अयोध्या में दर्शन करने के बाद वह मथुरा पहुंचीं. शुक्रवार सुबह उन्होंने आध्यात्मिक कार्यक्रमों से दिन की शुरुआत की और वृंदावन में राधा केली कुंज स्थित संत प्रेमानंद महाराज के आश्रम गईं, जहां उनके प्रवचन सुने. यह मौका खास इसलिए भी रहा क्योंकि गुरुवार को संत प्रेमानंद महाराज का जन्मदिन था, जिससे माहौल और ज्यादा भक्तिमय हो गया. देखें वीडियो जिसे Bhajanmarg_official नाम के हैंडल से इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है.

आश्रम में राष्ट्रपति ने प्रेमानंद जी महाराज से आध्यात्मिक चर्चा की और उन्हें हाथ जोड़कर प्रणाम किया. संत प्रेमानंद ने प्रसन्न मुद्रा में ‘राधे-राधे’ कहकर उनका अभिवादन स्वीकार किया. इस मौके पर आश्रम के सेवादारों ने माला पहनाकर और चुनरी ओढ़ाकर राष्ट्रपति का स्वागत किया. मुर्मू ने संत प्रेमानंद महाराज को जन्मदिन की बधाई भी दी.

बाबा नीम करोली आश्रम में गईं राष्ट्रपति

राष्ट्रपति ने वृंदावन स्थित बाबा नीम करोली आश्रम में पूजा-अर्चना की. उन्होंने आश्रम परिसर के अंदर भगवान हनुमान मंदिर में दर्शन किये. उन्होंने अनुष्ठानिक पूजा की और देवता को सवा मन (50 किलोग्राम) लड्डू प्रसाद चढ़ाया. नीम करोली बाबा आश्रम वृन्दावन के अध्यक्ष राधा कृष्ण पाठक ने बताया कि पूजा के दौरान 20 भक्तों ने सुंदर कांड पाठ किया.

यह भी पढ़ें : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अयोध्या के राम मंदिर पहुंचीं, श्री राम यंत्र की स्थापना की

पाठक ने बताया कि मुर्मू बाबा नीम करोली जी महाराज की समाधि पर पूजा-अर्चना की और आरती की. राष्ट्रपति ने कुटिया (कमरा) में एकांत में ध्यान लगाया, जहां बाबा नीम करोली जी महाराज रहते थे और ध्यान करते थे. आश्रम छोड़ने से पहले उन्होंने बाबा नीम करोली जी महाराज के जीवन पर एक प्रदर्शनी देखी.

दानघाटी मंदिर के दर्शन करेंगी राष्ट्रपति

शनिवार (21 मार्च) को राष्ट्रपति मुर्मू का गोवर्धन स्थित दानघाटी मंदिर में दर्शन और आरती करने का कार्यक्रम हैं. इसके बाद वह गोवर्धन परिक्रमा भी करेंगी.

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

डिजिटल जर्नलिज्म में 14 वर्षों से अधिक का अनुभव है. करियर की शुरुआत Prabhatkhabar.com से की. राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर अच्छी पकड़ है. राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहन लेखन का अनुभव रहा है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में विशेष रुचि है. ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग खबरों पर लगातार फोकस रहता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola