जदयू पर कांग्रेस का बड़ा हमला, गुलाम नबी ने कहा-बिहार की बेटी को हराने का फैसला लेनेवाले नीतीश पहले शख्स
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 26 Jun 2017 6:16 PM
नयी दिल्ली : रामनाथ कोविंद को एनडीए के राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाने की भाजपा की घोषणा विपक्ष पर भारी पड़ती जा रही है. जहां एक ओर बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने विपक्षी एकजुटता को झटका देकर कोविंद को समर्थन देने का फैसला किया है, वहीं कांग्रेस के साथ खड़ी कुछ दूसरी पार्टियां भी […]
नयी दिल्ली : रामनाथ कोविंद को एनडीए के राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाने की भाजपा की घोषणा विपक्ष पर भारी पड़ती जा रही है. जहां एक ओर बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने विपक्षी एकजुटता को झटका देकर कोविंद को समर्थन देने का फैसला किया है, वहीं कांग्रेस के साथ खड़ी कुछ दूसरी पार्टियां भी स्पष्ट राय रखने से परहेज कर रही हैं. इस बीच, कांग्रेस ने बिहार में सत्ताधारी महागंठबंधन की साझीदार जदयू के अध्यक्ष और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर पहला बड़ा हमला बोला है. अभी तक इस मामले को लेकर कांग्रेस नीतीश या जदयू को निशाने पर लेने से बच रही थी.
ये भी पढ़ें…VIDEO : राष्ट्रपति चुनाव में आम सहमति के सवाल पर नीतीश की तीखी प्रतिक्रिया
कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने सोमवार को कहा कि जो लोग एक सिद्धांत में भरोसा करते हैं, वे सिर्फ एक फैसला लेते हैं. आजाद के मुताबिक, जिन लोगों को कई सिद्धांतों में भरोसा है, वे कई तरह के फैसले लेते हैं. उन्होंने कहा, वह (नीतीश) पहले ऐसे शख्स थे जिन्होंने बिहार की दलित की बेटी को हराने का फैसला किया है, हम नहीं. विपक्ष की ओर से पूर्व लोकसभा स्पीकर मीरा कुमार को राष्ट्रपति चुनाव में उम्मीदवार बनाने के फैसले पर नीतीश ने कहा था कि विपक्षी गंठबंधन ने बिहार की बेटी को हराने के लिए मैदान में उतारा है.
बिहार के महागंठबंधन में सब कुछ सही नहीं चल रहा है. नीतीश के कोविंद को समर्थन की वजह से जदयू और राजद में जुबानी जंग तेज हो गयी है. दोनों पार्टियों के नेता एक-दूसरे पर जम कर निशाना साध रहे हैं. यहां तक कि लालू के बेटे तेजस्वी यादव ने भी नीतीश की आलोचना की थी. वहीं, नीतीश ने मीरा को प्रत्याशी बनाये जाने को हारने की रणनीति करार दिया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










