Mohammed Shami Roza Controversy: ' 'मोहम्मद शमी अपराधी हैं, उन्हें खुदा को देना होगा जवाब', जमात अध्यक्ष के बयान पर बवाल

Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 06 Mar 2025 4:13 PM

विज्ञापन

Mohammed Shami Roza Controversy

Mohammed Shami Roza Controversy: ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने रोजा न रखने पर क्रिकेटर मोहम्मद शमी को अपराधी करार दे दिया है. इधर उनके बयान पर बवाल शुरू हो गया है. लोग क्रिकेटर के समर्थन में उतर गए हैं और जमात अध्यक्ष के बयान की निंदा कर रहे हैं.

विज्ञापन

Mohammed Shami Roza Controversy: टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले सेमीफाइनल मुकाबले के दौरान रोजा न रखने की खबर पर जमात अध्यक्ष ने विवादास्पद बयान दे दिया है. ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने कहा, “रोजा अनिवार्य कर्तव्यों में से एक है. अगर कोई स्वस्थ पुरुष या महिला रोजा नहीं रखता है, तो वह बड़ा अपराधी है. भारत के एक प्रसिद्ध क्रिकेट खिलाड़ी मोहम्मद शमी ने मैच के दौरान पानी या कोई अन्य पेय पदार्थ पी लिया. लोग उन्हें देख रहे थे. अगर वह खेल रहे हैं, तो इसका मतलब है कि वह स्वस्थ हैं. ऐसी हालत में उन्होंने रोजा नहीं रखा और पानी भी पी लिया. इससे लोगों में गलत संदेश जाता है. रोजा न रखकर उन्होंने गुनाह किया है. उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए था. शरीयत की नजर में वह अपराधी हैं. उन्हें खुदा को जवाब देना होगा.”

जमात अध्यक्ष के बयान की हो रही निंदा

जमात अध्यक्ष ने मोहम्मद शमी पर जो बयान दिया है, उसपर लोगों की प्रतिक्रिया आने लगी है. एनसीपी शरद पवार गुट के नेता रोहित पवार ने शमी पर सवाल उठाने के लिए मौलाना की आलोचना की है. रोहित पवार ने कहा, “मोहम्मद शमी कट्टर भारतीय हैं जिन्होंने कई बार टीम को जीत दिलाई है. खेलों में धर्म को नहीं लाना चाहिए. अगर आप आज किसी मुस्लिम से पूछेंगे तो वह यही कहेगा कि उसे मोहम्मद शमी पर गर्व है.” शिया धर्मगुरु मौलाना यासूब अब्बास ने भी मौलाना की आलोचना करते हुए कहा कि “यह बयान सस्ती लोकप्रियता के लिए दिया गया है. जहां मजबूरी है, वहां कोई धर्म नहीं है. जहां धर्म है, वहां कोई मजबूरी नहीं है. हर मुसलमान जानता है कि उसे रोजा रखना है.”

पढ़ें प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी: संपत्ति पर आदिवासी महिलाओं के अधिकार, क्या कहता है देश का कानून और कस्टमरी लाॅ

भारत को फाइनल में पहुंचाने में मोहम्मद शमी की बड़ी भूमिका

ऑस्ट्रेलिया को हराकर भारत को फाइनल में पहुंचाने में मोहम्मद शमी की बड़ी भूमिका रही. उन्होंने 10 ओवर की गेंदबाजी में 48 रन देकर 3 विकेट चटकाए. उन्होंने भारत के लिए घातक साबित हो रहे स्टीव स्मिथ को बोल्ड किया था. स्मिथ ने भारत के खिलाफ खेली थी 73 रनों की पारी. भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 4 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बनाया.

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola