IPL Points Table: प्लेऑफ की रेस में चेन्नई को झटका, लखनऊ की जीत से अंकतालिका में हलचल

मुकाबला गंवाने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाड़ी (फोटो-सोशल मीडिया)
आईपीएल 2026 का 59वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स को लखनऊ के हाथों 7 विकेट से हार का सामना करना पड़ा. इस हार के बाद चेन्नई को अंक तालिका में बड़ा नुकसान हुआ है.
IPL Points Table: आईपीएल 2026 का 59वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स ने अपने नाम किया. लखनऊ ने चेन्नई सुपर किंग्स को 7 विकेट से हराया. इस जीत के साथ लखनऊ ने चेन्नई की राह मुश्किल कर दी है. अब चेन्नई को प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए अपने बाकी बचे दोनों मुकाबले जीतने होंगे, जबकि लखनऊ की टीम पहले ही प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है.
इस मुकाबले में हार के बाद चेन्नई सुपर किंग्स पांचवें से छठे स्थान पर खिसक गई है. चेन्नई 12 मैचों में 12 अंकों के साथ अंक तालिका में छठे पायदान पर है. वहीं राजस्थान रॉयल्स 11 मैचों में 12 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर पहुंच गई है. दूसरी ओर, लखनऊ सुपर जायंट्स इस जीत के बावजूद 10वें स्थान पर ही बनी हुई है. यह लखनऊ की इस सीजन में चौथी जीत है.
आईपीएल 2026 अपडेटेड पॉइंट्स टेबल
| स्थान | टीम | मैच | जीत | हार | बेनतीजा | अंक | नेट रन रेट |
|---|---|---|---|---|---|---|---|
| 1 | रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु | 12 | 8 | 4 | 0 | 16 | +1.053 |
| 2 | गुजरात टाइटंस | 12 | 8 | 4 | 0 | 16 | +0.551 |
| 3 | सनराइजर्स हैदराबाद | 12 | 7 | 5 | 0 | 14 | +0.331 |
| 4 | पंजाब किंग्स | 12 | 6 | 5 | 1 | 13 | +0.355 |
| 5 | राजस्थान रॉयल्स | 11 | 6 | 5 | 0 | 12 | +0.082 |
| 6 | चेन्नई सुपर किंग्स | 12 | 6 | 6 | 0 | 12 | +0.027 |
| 7 | दिल्ली कैपिटल्स | 12 | 5 | 7 | 0 | 10 | -0.993 |
| 8 | कोलकाता नाइट राइडर्स | 11 | 4 | 6 | 1 | 9 | -0.198 |
| 9 | मुंबई इंडियंस (बाहर) | 12 | 4 | 8 | 0 | 8 | -0.504 |
| 10 | लखनऊ सुपर जायंट्स (बाहर) | 12 | 4 | 8 | 0 | 8 | -0.701 |
मुकाबले का हाल
इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स ने 5 विकेट के नुकसान पर 187 रन बनाए. चेन्नई के लिए कार्तिक शर्मा ने 71, शिवम दुबे ने नाबाद 32, डेवाल्ड ब्रेविस ने 25, संजू सैमसन ने 20 रन बनाए. लखनऊ के लिए गेंदबाजी करते हुए आकाश सिंह ने 3 विकेट चटकाए.
जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स ने इस मुकाबले को आसानी से जीत लिया. लखनऊ ने इस मुकाबले को 16.4 ओवर में जीता. जिसमें मिचेल मार्श ने 90, जोश इंग्लिस ने 35 और निकोलस पूरन ने नाबाद 32 रनों की पारी खेली.
यह भी पढ़ें: LSG vs CSK: खुद बाहर होकर लखनऊ ने बिगाड़ा चेन्नई का खेल, मिचेल मार्श के तूफान में उड़ी CSK
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










