'अपराध और भ्रष्टाचार मुक्त बिहार बनाने को सरकार संकल्पित', गयाजी में बोले कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा
कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा। फोटो- प्रभात खबर
Minister Vijay Sinha: बिहार सरकार के कृषि मंत्री सह गया जिला के प्रभारी मंत्री विजय कुमार सिन्हा मंगलवार को गया पहुंचे. सर्किट हाउस में गार्ड ऑफ ऑनर के बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि सरकार अपराध और भ्रष्टाचार मुक्त बिहार बनाने के लिए पूरी तरह संकल्पित है. उन्होंने सहयोग जन कल्याण शिविर, जनसमस्याओं के समाधान और हालिया एनकाउंटर के मुद्दों पर सरकार का पक्ष रखा.
Minister Vijay Sinha (संजीव कुमार सिन्हा की रिपोर्ट): बिहार सरकार के कृषि मंत्री सह गयाजी जिला के प्रभारी मंत्री विजय कुमार सिन्हा मंगलवार को गया शहर स्थित सर्किट हाउस पहुंचे. जहां पुलिस के द्वारा उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. इसके बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, जनसमस्याओं के समाधान और कानून-व्यवस्था के मुद्दों पर अपनी बात रखी.
सहयोग शिविर के माध्यम से समस्या का हो रहा समाधान
मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने बताया कि सरकार द्वारा चलाए जा रहे ‘सहयोग जन कल्याण शिविर’ के तहत विभिन्न क्षेत्रों में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि वे बेलागंज विधानसभा क्षेत्र में कार्यक्रम में शामिल होने के बाद मानपुर पहुंचे हैं, जहां कृषि विभाग का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है.

जनता से सीधे फीडबैक ले रही है सरकार
मंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान कर उनके जीवन को आसान बनाना है. इसके लिए जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के माध्यम से आम लोगों से सीधे फीडबैक लिया जा रहा है. मंत्री ने कहा कि उन्होंने स्वयं लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी हैं और संबंधित विभागों को समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया है. विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि जिलाधिकारी को भी निर्देश दिया गया है कि जन शिकायतों और उनके निस्तारण की लगातार मॉनिटरिंग करें, ताकि समस्याओं के समाधान में तेजी लाई जा सके.
24 घंटे में चार एनकाउंटर पर क्या बोले मंत्री?
पिछले 24 घंटों में चार एनकाउंटर होने के संबंध में पूछे गए सवाल पर मंत्री ने कहा कि ‘यह अच्छी बात है.’ उन्होंने कहा कि सरकार अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है और कानून का राज स्थापित करने के लिए प्रतिबद्ध है.
‘कानून-व्यवस्था को मजबूत करना और अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है.’– विजय कुमार सिन्हा, कृषि मंत्री सह प्रभारी मंत्री
भोजपुर एनकाउंटर विवाद पर दिया जवाब
भोजपुर में हुए एनकाउंटर को लेकर उठ रहे सवालों और सड़क जाम के संबंध में पूछे गए प्रश्न पर विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि बिहार सरकार अपराध और भ्रष्टाचार मुक्त बिहार बनाने के लिए पूरी तरह संकल्पित है. उन्होंने कहा कि जनता ने इसी उद्देश्य से सरकार को जनादेश दिया है और सरकार उसी जनादेश का पालन कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Vikash Jha
विकाश झा एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और कंटेंट प्रोफेशनल हैं, जिन्हें मीडिया, डिजिटल कंटेंट और सोशल मीडिया कम्युनिकेशन के क्षेत्र में छह वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में स्नातक और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है। पत्रकारिता की शुरुआत वर्ष 2020 में भोपाल से हुई, जिसके बाद उन्होंने ETV Bharat, Bharat Express और News24 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में विभिन्न जिम्मेदार भूमिकाओं का निर्वहन किया। News24 से आगे बढ़ते हुए उन्होंने Adglobal360 India Pvt. Ltd. के माध्यम से बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया। स्पोर्ट्स, हाइपरलोकल और पॉलिटिकल पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि और विशेषज्ञता के क्षेत्र हैं। क्रिकेट के प्रति उनका गहरा लगाव है और वे क्रिकेट को सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि अपनी लेखनी का महत्वपूर्ण विषय मानते हैं। उन्हें यात्रा करना, नए लोगों और स्थानों को जानना तथा समाज और राजनीति से जुड़े विषयों पर लिखना पसंद है। मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिले के रहने वाले विकाश डिजिटल मीडिया की तेज रफ्तार दुनिया में तथ्यों पर आधारित, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार करने के लिए जाने जाते हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










