IPL 2025 सस्पेंड होने पर माइकल वॉन का सुझाव, यहां कराओ मैच टीम इंडिया को होगा तगड़ा फायदा

Updated:
विज्ञापन

Michael Vaughan Suggestion for IPL 2025 Schedule after Suspended for 1 week.

Michael Vaughan Suggestion for IPL 2025 Schedule: शुक्रवार, 9 मई को बीसीसीआई ने आईपीएल 2025 को एक सप्ताह के लिए निलंबित करने की घोषणा की. बोर्ड ने कहा कि स्थिति की समीक्षा के बाद नए कार्यक्रम और स्थलों की जानकारी साझा की जाएगी. इस बीच इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने सुझाव दिया कि टूर्नामेंट को यूके में पूरा किया जा सकता है, जिससे टीम इंडिया को फायदा होगा.

विज्ञापन

Michael Vaughan Suggestion for IPL 2025 Schedule: शुक्रवार को आईपीएल 2025 को शुक्रवार, 9 मई के दिन एक सप्ताह के लिए निलंबित कर दिया गया. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने एक बयान में कहा कि टूर्नामेंट के नए कार्यक्रम और स्थलों की जानकारी उचित समय पर दी जाएगी. आईपीएल द्वारा जारी बयान में कहा गया, “भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने तत्काल प्रभाव से मौजूदा टाटा आईपीएल 2025 को एक सप्ताह के लिए स्थगित करने का निर्णय लिया है. स्थिति का समग्र आकलन करने के बाद और संबंधित अधिकारियों एवं हितधारकों से विचार-विमर्श कर, टूर्नामेंट के नए कार्यक्रम और स्थलों की जानकारी जल्द ही साझा की जाएगी.” इसके बाद इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर माइकल वॉन ने सुझाव दिया कि अगर भारत में टूर्नामेंट जारी नहीं रह पाता है, तो इसे यूनाइटेड किंगडम (यूके) में समाप्त किया जा सकता है.

माइकल वॉन ने ट्वीट किया,  “मैं सोच रहा हूँ क्या आईपीएल को यूके में खत्म करना संभव है.. हमारे पास सभी वेन्यू हैं और फिर भारतीय खिलाड़ी टेस्ट सीरीज के लिए वहीं रुक सकते हैं.. बस एक विचार है?” वॉन ने यह भी सुझाव दिया कि अगर टूर्नामेंट इंग्लैंड में पूरा हो जाता है, तो भारतीय खिलाड़ी वहीं रुककर 20 जून से लीड्स में शुरू हो रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए तैयार हो सकते हैं. 

भारतीय टीम जून में इंग्लैंड दौरे से वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के नए चक्र की शुरुआत करेगी. पांच मैचों की टेस्ट सीरीज इंग्लैंड की गर्मियों की सबसे शुरुआती सीरीज में से एक होगी. इसका पहला टेस्ट हेडिंग्ले ओवल में खेला जाएगा. बाकी के टेस्ट मैच एजबेस्टन, लॉर्ड्स, ओल्ड ट्रैफर्ड और द ओवल में 20 जून से 4 अगस्त तक खेले जाएंगे.

इस बीच, शुक्रवार को आईपीएल 2025 का 18वां सीजन का 58वां मैच गुरुवार को धर्मशाला स्थित एचपीसीए स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच होने वाला मैच सुरक्षा कारणों से रद्द कर दिया गया. मैच से पहले स्टेडियम की फ्लडलाइट्स बंद की गई थीं. आईपीएल अध्यक्ष अरुण धूमल के अनुसार, यह फैसला जम्मू में जारी रेड अलर्ट को देखते हुए एहतियात के तौर पर लिया गया. भारतीय सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत जम्मू-कश्मीर में स्थित नौ आतंकी ठिकानों पर सटीक मिसाइल हमले किए. इन हमलों में बहावलपुर स्थित जैश-ए-मोहम्मद और मुरिदके स्थित लश्कर-ए-तैयबा के गढ़ों को निशाना बनाया गया. ये कार्रवाई पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में की गई, जिसमें 26 मासूम लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी.

Operation Sindoor: ‘राष्ट्रहित सर्वोपरि’ एक हफ्ते बाद आईपीएल का नया शेड्यूल जारी करेगा BCCI!

‘हम भारतीय सेना के ऋणी, देश के नायकों को सलाम’, विराट कोहली ने जंग के बीच दिया बड़ा संदेश

यशस्वी जायसवाल का यू-टर्न, 1 महीने में ही बदला प्लान, इंग्लैंड सीरीज से पहले किया फैसला

विज्ञापन
अनन्त नारायण शुक्ल

लेखक के बारे में

By अनन्त नारायण शुक्ल

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola