यशस्वी जायसवाल का यू-टर्न, 1 महीने में ही बदला प्लान, इंग्लैंड सीरीज से पहले किया फैसला

Updated:
विज्ञापन

Yahshasvi Jaiswal U-Turn

Yahshasvi Jaiswal U-Turn: भारतीय टेस्ट टीम के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने मुंबई से गोवा जाने के लिए मांगी गई एनओसी को वापस लेने की अपील की है. उन्होंने मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन को ईमेल कर बताया है कि वह आगामी घरेलू सीजन में मुंबई के लिए खेलने के लिए उपलब्ध हैं.

विज्ञापन

Yahshasvi Jaiswal U-Turn: भारतीय टीम के इंग्लैंड दौरे की घोषणा होने से पहले और रोहित शर्मा के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद यशस्वी जायसवाल ने यू-टर्न लिया है. भारतीय टेस्ट टीम के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने मुंबई से गोवा शिफ्ट होने के लिए नॉन-ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट (एनओसी) मांगी थी. लेकिन एक महीने बाद अब यू-टर्न 23 वर्षीय बाएं हाथ के खिलाड़ी ने एनओसी वापस लेने की अपील की है. अब मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (एमसीए) को एक ईमेल लिखकर कहा है कि वे आगामी घरेलू सीजन में मुंबई की ओर से खेलने के लिए उपलब्ध हैं.

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक जायसवाल ने ईमेल में लिखा, “मैं आपके समक्ष निवेदन करता हूं कि कृपया मेरी एनओसी को वापस लेने की मेरी इस अपील पर विचार करें. मैंने पारिवारिक कारणों से गोवा शिफ्ट होने का निर्णय लिया था, लेकिन अब वह योजना टल गई है. अतः मैं ईमानदारी से निवेदन करता हूं कि मुझे इस सीजन में मुंबई की ओर से खेलने की अनुमति दी जाए. मैंने यह एनओसी न तो बीसीसीआई को दी है और न ही गोवा क्रिकेट एसोसिएशन को.”

गोवा का कप्तान बनने का किया था दावा

हालांकि, मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन ने अभी इस पर कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया है. अप्रैल में जायसवाल ने जब एमसीए से गोवा जाने के लिए एनओसी मांगा था, तो वह सभी को चौंका गए थे. उन्होंने निजी कारणों का हवाला दिया था. जायसवाल ने बताया कि गोवा की तरफ से कप्तानी की भूमिका मिलने के कारण उन्होंने यह निर्णय लिया था. जायसवाल ने पहले कहा था, “गोवा ने मुझे एक नई जिम्मेदारी सौंपी थी और नेतृत्व की भूमिका ऑफर की थी. मेरा पहला लक्ष्य भारत के लिए अच्छा प्रदर्शन करना है और जब भी राष्ट्रीय टीम के साथ नहीं रहूंगा, तब गोवा की तरफ से खेलकर उन्हें टूर्नामेंट में आगे ले जाने की कोशिश करूंगा. यह मेरे लिए एक बड़ा अवसर था और मैंने इसे स्वीकार कर लिया था.”

टेस्ट मैचों के शानदार बल्लेबाज रहे हैं यशस्वी

यशस्वी जायसवाल उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के सुरियावां गांव से 11 साल की उम्र में क्रिकेट खेलने मुंबई पहुंचे थे. उन्होंने अंडर-19 से भारत का प्रतिनिधित्व किया और विजय हजारे ट्रॉफी में दोहरा शतक लगाकर चर्चा में आए थे. मुंबई के लिए शानदार प्रदर्शन के बाद ही वह राष्ट्रीय चयनकर्ताओं की नजर में आए और आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलने का मौका मिला. 2024-25 की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में जायसवाल ने पांच टेस्ट में 43.44 की औसत से 391 रन बनाए. वे भारत की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों में शामिल थे, जिसमें एक शतक और दो अर्धशतक शामिल हैं. 

फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 13 शतक और 12 फिफ्टी

वहीं प्रथम श्रेणी कैरियर की बात करें, तो यशस्वी जायसवाल ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में अब तक 36 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 66 पारियों में बल्लेबाजी की है और 5 बार नाबाद रहे हैं. इस दौरान उन्होंने कुल 3712 रन बनाए हैं, जिसमें उनका सर्वोच्च स्कोर 265 रन है. उनका बल्लेबाज़ी औसत बेहद प्रभावशाली 60.85 का है. उन्होंने इन पारियों में 5606 गेंदों का सामना किया और उनका स्ट्राइक रेट 66.21 का रहा है.

इस फॉर्मेट में जायसवाल ने अब तक 13 शतक और 12 अर्धशतक लगाए हैं, जो उनकी निरंतरता और लंबी पारियां खेलने की क्षमता को दर्शाता है. फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उनके प्रदर्शन ने ही उन्हें भारत की टेस्ट टीम में जगह दिलाई और राष्ट्रीय चयनकर्ताओं का ध्यान खींचा. अब इंग्लैंड सीरीज के लिए भी यशस्वी टीम में शामिल होने के प्रबल दावेदारों में से एक हैं. 

IPL 2025 अनिश्चित काल के लिए स्थगित, BCCI ने जारी किया बयान, भारत-पाक सैन्य संघर्ष बना कारण

अंबाती रायडू को 7 घंटे में 29 हजार लोगों की लताड़, भारत-पाक तनाव के बीच ट्वीट से बुरे फंसे

‘राजा रामचंद्र की जय’, पाकिस्तान की हिमाकत पर गरजे ‘सुबेदार’ नीरज चोपड़ा, कहा- आतंकवाद के खिलाफ…

विज्ञापन
अनन्त नारायण शुक्ल

लेखक के बारे में

By अनन्त नारायण शुक्ल

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola