IPL 2025 केवल इतने दिन के लिए सस्पेंड, BCCI ने दिया लेटेस्ट अपडेट, इस समय जारी होगा शेड्यूल
IPL 2025 Playoffs Venue
IPL 2025 Suspended for One Week: भारत पाकिस्तान के बीच चल रहे सैन्य तनाव की वजह से आईपीएल 2025 को 1 हफ्ते के लिए स्थगित कर दिया गया है. इसके बाद आईपीएल का आगे का शेड्यूल जारी किया जाएगा.
IPL 2025 Suspended for One Week: भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते सैन्य टकराव के कारण इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) को शुक्रवार को एक सप्ताह के लिए स्थगित कर दिया गया और बीसीसीआई ने कहा कि जब देश आतंकी हमले का जवाब देने के साथ सरहद पार से अनुचित आक्रमण का सामना कर रहा है, ऐसे में राष्ट्रहित सर्वोपरि है. जम्मू और पठानकोट में हवाई हमले की चेतावनी के बाद धर्मशाला में पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच गुरुवार का मैच बीच में ही रद्द होने के बाद से मौजूदा आईपीएल के भविष्य पर अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे थे.
बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने एक विज्ञप्ति में कहा ,‘‘बीसीसीआई ने आईपीएल के बाकी मैच तुरंत प्रभाव से एक सप्ताह के लिये स्थगित करने का फैसला किया है.’’ पहले यह बताया गया था कि आईपीएल अनिश्चितकाल के लिये स्थगित कर दिया गया है. इसमें कहा गया, ‘ नये कार्यक्रम और टूर्नामेंट के आयोजन के बारे में सूचना समय आने पर दी जायेगी. इससे पहले संबंधित अधिकारियों और हितधारकों के साथ हालात की व्यापक समीक्षा की जायेगी.’’
कब हो सकता है आईपीएल 2025
लीग का समापन 25 मई को कोलकाता में होना था. बोर्ड बाकी 16 मैच (12 लीग और चार नॉकआउट) सही समय पर कराने की कोशिश करेगा. ऐसी अटकलें हैं कि सितंबर महीने में होने वाला एशिया कप रद्द किया जाता है तो यह एक विकल्प हो सकता है. बोर्ड के बयान में कहा गया ,‘‘ इस नाजुक मोड़ पर बीसीसीआई देश के साथ खड़ा है. हम भारत सरकार, सशस्त्र बलों और देश के लोगों के प्रति एकजुटता व्यक्त करते हैं. बोर्ड हमारे सशस्त्र बलों की बहादुरी, साहस और निस्वार्थ सेवा को सलाम करता है जिनके ऑपरेशन सिंदूर के तहत किए गए वीरतापूर्ण प्रयास राष्ट्र की रक्षा करने के साथ प्रेरणा देते हैं और जो हाल ही के आतंकवादी हमले और पाकिस्तान के सशस्त्र बलों द्वारा किए गए अनुचित आक्रमण का दृढ़ जवाब दे रहे हैं.’’
बोर्ड ने कहा कि क्रिकेट देश का जुनून है लेकिन यह देश की अखंडता और सुरक्षा से बढ़कर नहीं है. इसमें कहा गया, ‘‘बोर्ड भारत की सुरक्षा के लिए सभी प्रयासों का समर्थन करने के लिए दृढ़ता से प्रतिबद्ध है और हमेशा राष्ट्र के सर्वोत्तम हित में अपने निर्णय लेगा.’’
विदेशी खिलाड़ी लौट जाएंगे
इससे पहले दिन में, लाहौर और रावलपिंडी सहित अन्य शहरों में भारतीय ड्रोन हमलों के बाद पाकिस्तान सुपर लीग को संयुक्त अरब अमीरात में स्थानांतरित कर दिया गया था. लीग सूत्रों के अनुसार, सैन्य टकराव ने विदेशी खिलाड़ियों में काफी चिंता पैदा कर दी है और वे अगले कुछ दिनों में वापस लौट जायेंगे. पिछले साल मेगा नीलामी में 10 फ्रेंचाइजी ने 62 विदेशी खिलाड़ियों को अनुबंधित किया था. आईपीएल की एक टीम के अधिकारी ने पीटीआई को बताया ,‘‘ खिलाड़ी ठीक हैं लेकिन जो कुछ हो रहा है, उसे लेकर चिंता तो है.’’
दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के खिलाड़ी फिलहाल सड़क मार्ग से धर्मशाला से राष्ट्रीय राजधानी आ रहे हैं. आईपीएल में शुक्रवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और लखनऊ सुपर जॉइंट्स के बीच मैच खेला जाना था जो अब स्थगित है. लीग के स्थगित होने के बाद लखनऊ सुपर जाइंट्स ने अपने सोशल मीडिया पेज पर लिखा ,‘‘देश सबसे पहले.’’ वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स ने लिखा ,‘‘ हमारी ढाल भारतीय सैन्यबल. देश सबसे पहले.’’
आईपीएल 2025 पॉइंट्स टेबल
आईपीएल 2025 में अब तक 58 मैच संपन्न हुए थे. 10 टीमों में कुल 70 लीग मैचों के 12 मुकाबले शेष हैं. तीन क्वालिफायर और फाइनल मैच सहित 74 मैच खेले जाने हैं. हालांकि इन मैचों का आयोजन कब होगा, इसके बारे में अभी कोई सूचना नहीं आई है. फिलहाल पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच धर्मशाला में हुए मैच के बाद आईपीएल 2025 स्थिगत कर दिया गया है.
8 मई तक हुए लीग मैचों के बाद आईपीएल 2025 की अंकतालिका में गुजरात टाइटंस ने 11 में से 8 मुकाबले जीतकर 16 अंकों और +0.793 के नेट रन रेट के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु भी 11 में से 8 मुकाबले जीतकर 16 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है, लेकिन उनका नेट रन रेट +0.482 है. तीसरे स्थान पर पंजाब किंग्स है, जिसने 12 में से 7 मुकाबले जीतकर 16 अंक जुटाए हैं और उनका नेट रन रेट +0.376 है. मुंबई इंडियंस 14 अंकों और +1.156 के जबरदस्त नेट रन रेट के साथ चौथे स्थान पर है, जबकि दिल्ली कैपिटल्स 12 में से 6 जीत और 14 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर है.
छठे स्थान पर कोलकाता नाइट राइडर्स है, जिसने 12 मैचों में 5 जीत दर्ज की हैं और उसके 11 अंक हैं. सातवें स्थान पर लखनऊ सुपर जायंट्स है, जिसके 11 मैचों में 5 जीत और 10 अंक हैं. नीचे की ओर, सनराइजर्स हैदराबाद को 11 मैचों में सिर्फ 3 जीत मिली हैं और उसके केवल 7 अंक हैं. राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स दोनों ने 12-12 मुकाबलों में सिर्फ 3-3 जीत दर्ज की हैं और उनके 6-6 अंक हैं, लेकिन बेहतर नेट रन रेट के आधार पर राजस्थान नौवें और चेन्नई दसवें स्थान पर है.
आईपीएल 2025 के बचे शेड्यूल
| 59 | मई 9, शुक्रवार | लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु | शाम 7:30 बजे | लखनऊ |
| 60 | मई 10, शनिवार | सनराइजर्स हैदराबाद बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स | शाम 7:30 बजे | हैदराबाद |
| 61 | मई 11, रविवार | पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस | दोपहर 3:30 बजे | अहमदाबाद |
| 62 | मई 11, रविवार | दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात टाइटंस | शाम 7:30 बजे | दिल्ली |
| 63 | मई 12, सोमवार | चेन्नई सुपर किंग्स बनाम राजस्थान रॉयल्स | शाम 7:30 बजे | चेन्नई |
| 64 | मई 13, मंगलवार | रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम सनराइजर्स हैदराबाद | शाम 7:30 बजे | बेंगलुरु |
| 65 | मई 14, बुधवार | गुजरात टाइटंस बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स | शाम 7:30 बजे | अहमदाबाद |
| 66 | मई 15, गुरुवार | मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स | शाम 7:30 बजे | मुंबई |
| 67 | मई 16, शुक्रवार | राजस्थान रॉयल्स बनाम पंजाब किंग्स | शाम 7:30 बजे | जयपुर |
| 68 | मई 17, शनिवार | रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स | शाम 7:30 बजे | बेंगलुरु |
| 69 | मई 18, रविवार | गुजरात टाइटंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स | दोपहर 3:30 बजे | अहमदाबाद |
| 70 | मई 18, रविवार | लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद | शाम 7:30 बजे | लखनऊ |
| 71 | मई 20, मंगलवार | क्वालीफायर 1 | शाम 7:30 बजे | हैदराबाद |
| 72 | मई 21, बुधवार | एलिमिनेटर | शाम 7:30 बजे | हैदराबाद |
| 73 | मई 23, शुक्रवार | क्वालीफायर 2 | शाम 7:30 बजे | कोलकाता |
| 74 | मई 25, रविवार | फाइनल | शाम 7:30 बजे | कोलकाता |
भारत-पाक तनाव, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया चिंतित; IPL-PSL में शामिल 24 खिलाड़ियों के लिए जारी किया बयान
‘बम आ रहे हैं…’, DC vs PBKS मैच में बंद हुईं फ्लडलाइट्स; चीयरलीडर ने बयां किया डर, Video
‘राजा रामचंद्र की जय’, पाकिस्तान की हिमाकत पर गरजे ‘सुबेदार’ नीरज चोपड़ा, कहा- आतंकवाद के खिलाफ…
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By अनन्त नारायण शुक्ल
अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.
अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.
इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.
अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.
अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.
तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए









