East Singhbhum News : 15 दिनों में व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन और चक्का जाम करेंगे

Updated at : 18 Mar 2026 11:28 PM (IST)
विज्ञापन
East Singhbhum News : 15 दिनों में व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन और चक्का जाम करेंगे

घाटशिला : समस्याओं को लेकर एसयूसीआइ(सी) का एसडीओ कार्यालय पर प्रदर्शन

विज्ञापन

घाटशिला. घाटशिला क्षेत्र की जनसमस्याओं के समाधान की मांग पर बुधवार को सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ इंडिया (कम्युनिस्ट) की अनुमंडल कमेटी ने विरोध-प्रदर्शन किया. लोकल इंचार्ज श्रीमांत बारिक के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने फूलडुंगरी से अनुमंडल कार्यालय तक विरोध मार्च निकाला. नारेबाजी करते हुए प्रशासन पर अनदेखी का आरोप लगाया. प्रदर्शन के बाद एसडीओ सुनील चंद्र को 11 सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा गया.

प्रमुख मांगें और चेतावनी

संगठन ने फूलडुंगरी एनएच पर अंडरपास निर्माण, जर्जर ग्रामीण सड़कों की मरम्मत, अनुमंडल अस्पताल में डॉक्टरों व दवाओं की उपलब्धता और पेयजल संकट दूर करने की मांग की है. वहीं, काशिदा पुराना अस्पताल चौक से एनएच-18 तक सड़क निर्माण, तामुकपाल के जर्जर पुल का पुनर्निर्माण और विवादित स्मार्ट मीटर योजना को वापस लेने पर जोर दिया गया. संगठन ने स्पष्ट किया कि यदि 15 दिनों के भीतर इन मांगों पर ठोस पहल नहीं हुई, तो वे सड़क जाम और घेराव जैसे उग्र आंदोलन को बाध्य होंगे.

बुनियादी सुविधाओं में पिछड़ता जा रहा है घाटशिला

ताओं ने कहा कि प्राकृतिक सुंदरता के बावजूद घाटशिला बुनियादी सुविधाओं में पिछड़ रहा है. सफाई व्यवस्था और कचरा निष्पादन की स्थिति बेहद खराब है. इस दौरान जिला सचिव सुमित राय, समर महतो, पानमोनी सिंह, कृष्ण चंद्र साव और राजीव दास समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व ग्रामीण उपस्थित थे.

विज्ञापन
ATUL PATHAK

लेखक के बारे में

By ATUL PATHAK

ATUL PATHAK is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola