सीएम नीतीश आज मुंगेर-लखीसराय को देंगे 445 करोड़ का गिफ्ट, दोनों उपमुख्यमंत्री रहेंगे मौजूद

नीतीश कुमार, मुख्यमंत्री
Samriddhi Yatra: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज (गुरुवार) मुंगेर और लखीसराय जिले में जायेंगे. दोनों जिलों में 445 करोड़ रुपए की सौगात देंगे. इस दौरान सीएम के साथ दोनों उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा भी मौजूद रहेंगे.
Samriddhi Yatra: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार के अलग-अलग जिलों में समृद्धि यात्रा कर रहे हैं. इसी क्रम में आज वे मुंगेर और लखीसराय में पहुंचेंगे. दोनों जिलों में लगभग 445 करोड़ रुपए की योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे. इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ दोनों उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा, मंत्री विजय चौधरी और अन्य अधिकारी मौजूद रहेंगे.
दोनों जिलों में देंगे ये सौगात
गुरुवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पहले मुंगेर जिले में जायेंगे. यहां वे 32 करोड़ की लागत से 26 योजनाओं का शिलान्यास करेंगे और 87 करोड़ की लागत से 52 योजनाओं का उद्घाटन करेंगे. इसके बाद सीएम नीतीश लखीसराय जिले में जायेंगे. यहां वे 208 करोड़ की लागत से 144 योजनाओं का शिलान्यास और 118 करोड़ की लागत से 117 योजनाओं का उद्घाटन करेंगे. इसके अलावा दोनों जिलों में वे अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी करेंगे.
बुधवार को जमुई और नवादा पहुंचे थे सीएम
इससे पहले बुधवार को जमुई और नवादा जिले में सीएम नीतीश अपनी समृद्धि यात्रा को लेकर पहुंचे थे. जमुई जिले में 914 करोड़ रुपए की 370 विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया गया था. जबकि नवादा जिले में 299 करोड़ रुपए की योजनाओं की सौगात दी थी. इस दौरान सीएम नीतीश ने विकासात्मक और कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा भी की थी.
सीएम ने अधिकारियों को आदेश भी दिया
इसके अलावा दोनों जिलों में अलग-अलग विभागों की ओर से लगाए गए विकासात्मक स्टॉल का निरीक्षण किया और योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली. इसके बाद उन्होंने अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ समीक्षा बैठक कर चल रही परियोजनाओं का जायजा लिया और कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए.
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आम लोगों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिए. इस दौरान उन्होंने कहा कि सरकार का फोकस राज्य के हर जिले में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करना और विकास योजनाओं को समय पर पूरा करना है.
Also Read: बिहार पंचायत चुनाव: इलेक्शन कमीशन ने हर जिले के DM को दी अहम जिम्मेदारी, पहली बार EVM से होगी वोटिंग
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Dayal
डिजिटल जर्नलिज्म में 3 साल का अनुभव. डिजिटल मीडिया से जुड़े टूल्स और टेकनिक को सीखने की लगन है. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं. बिहार की राजनीति और देश-दुनिया की घटनाओं में रुचि रखती हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




