बिहार पंचायत चुनाव: इलेक्शन कमीशन ने हर जिले के DM को दी अहम जिम्मेदारी, पहली बार EVM से होगी वोटिंग
EVM की सांकेतिक तस्वीर
Bihar Panchayat Election: बिहार में पंचायत चुनाव 2026 की तैयारियां शुरू हो गई हैं. राज्य निर्वाचन आयोग ने सभी जिलों में DM को जिला निर्वाचन पदाधिकारी नियुक्त कर जिम्मेदारी सौंप दी है, वहीं इस बार पहली बार EVM से वोटिंग कराने की तैयारी भी की जा रही है.
Bihar Panchayat Election: बिहार में पंचायत चुनाव 2026 की तैयारियां अब तेज हो गई हैं. राज्य निर्वाचन आयोग ने इस दिशा में पहला बड़ा कदम उठाते हुए सभी जिलों में अधिकारियों की तैनाती का आदेश जारी कर दिया है. आयोग ने हर जिले के जिला दंडाधिकारी (DM) को जिला निर्वाचन पदाधिकारी (पंचायत) के रूप में नामित कर दिया है. यानी अब जिले में पंचायत चुनाव कराने की पूरी जिम्मेदारी DM के कंधों पर होगी.
इस फैसले के साथ ही चुनावी प्रक्रिया को औपचारिक रूप से शुरू माना जा रहा है और प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां तेज कर दी गई हैं.
उप निर्वाचन पदाधिकारी की भी नियुक्ति
राज्य निर्वाचन आयोग ने सिर्फ DM ही नहीं, बल्कि जिला पंचायत राज पदाधिकारी को जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी (पंचायत) की जिम्मेदारी भी दी है. इससे चुनावी कार्यों के संचालन में सहूलियत होगी और दोनों स्तर पर समन्वय बेहतर तरीके से हो सकेगा.
आयोग ने इस आदेश की प्रति राज्य के मुख्य सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग, पंचायती राज विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों, सभी प्रमंडलीय आयुक्तों और जिलाधिकारियों को भेज दी है, ताकि हर स्तर पर तैयारी सुनिश्चित की जा सके.
नवंबर-दिसंबर में हो सकती है वोटिंग
सूत्रों के अनुसार, बिहार में पंचायत आम चुनाव की वोटिंग नवंबर-दिसंबर 2026 के बीच कराई जा सकती है. हालांकि आधिकारिक तारीखों की घोषणा अभी बाकी है, लेकिन प्रशासनिक तैयारियों से यह साफ हो गया है कि चुनाव समय पर कराने की योजना है. गांव की सरकार चुनने को लेकर राज्यभर में राजनीतिक हलचल भी धीरे-धीरे तेज होने लगी है.
पहली बार EVM से होगा मतदान
इस बार का पंचायत चुनाव कई मायनों में खास होने वाला है. पहली बार बिहार में पंचायत चुनाव EVM (इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन) से कराए जाएंगे. अब तक इन चुनावों में बैलेट पेपर का इस्तेमाल होता था, लेकिन इस बार तकनीक का उपयोग किया जाएगा. यह बदलाव चुनाव प्रक्रिया को तेज, पारदर्शी और आसान बनाने के लिए किया जा रहा है.
एक ही मशीन से कई पदों पर वोटिंग
पंचायत चुनाव के लिए मल्टी पोस्ट इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन का इस्तेमाल किया जाएगा. इसमें 6 बैलेट यूनिट होंगी, जबकि कंट्रोल यूनिट एक ही रहेगी. इसका फायदा यह होगा कि मतदाता एक ही जगह पर खड़े होकर वार्ड सदस्य, मुखिया, सरपंच समेत अलग-अलग पदों के लिए अपना वोट डाल सकेंगे. इससे मतदान प्रक्रिया पहले के मुकाबले ज्यादा व्यवस्थित और सुविधाजनक होने की उम्मीद है.
गांव की सियासत में बढ़ेगी हलचल
पंचायत चुनाव को लेकर अब गांव स्तर पर भी राजनीतिक गतिविधियां बढ़ने लगी हैं. संभावित उम्मीदवारों ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है और स्थानीय स्तर पर समीकरण बनने लगे हैं. आने वाले महीनों में पंचायत चुनाव को लेकर माहौल और गरम होने की संभावना है, क्योंकि यह चुनाव सीधे तौर पर गांव की सरकार और विकास से जुड़ा होता है.
Also Read: विजय सिन्हा ने तीन राजस्व अधिकारियों को किया सस्पेंड, बोले- काम में बाधा बर्दाश्त नहीं की जाएगी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










