मधुबनी: 22 जून से स्कूलों में शुरू होगा 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान, बच्चों को प्रकृति से जोड़ने का प्रयास

Published by : Aniket Kumar Updated At : 10 Jun 2026 11:45 AM

विज्ञापन

पौधारोपण

Madhubani News: बिहार के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में 22 जून से "एक पेड़ मां के नाम 3.0" अभियान शुरू होगा. छात्रों को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ने के लिए पौधारोपण, ग्रीन समर कैंप और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. पढ़ें पूरी खबर…

विज्ञापन

मधुबनी से रमण कुमार मिश्रा की रिपोर्ट

Madhubani News: मधुबनी में सरकारी और निजी स्कूलों के छात्रों को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ने के लिए जल्द ही बड़ा अभियान शुरू होने जा रहा है. बिहार शिक्षा परियोजना परिषद ने राज्य के सभी सरकारी और निजी विद्यालयों में 22 जून से 30 सितंबर 2026 तक “एक पेड़ मां के नाम 3.0” अभियान चलाने का निर्देश जारी किया है. इस अभियान का उद्देश्य बच्चों में प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी और पर्यावरण संरक्षण की भावना विकसित करना है.

22 जून से शुरू होगा विशेष अभियान

बिहार शिक्षा परियोजना परिषद की ओर से जारी निर्देश के अनुसार यह अभियान भारत सरकार के “ईको क्लब्स फॉर मिशन लाइफ” कार्यक्रम के तहत संचालित किया जाएगा. इसके सफल संचालन की जिम्मेदारी जिला शिक्षा पदाधिकारियों और जिला कार्यक्रम पदाधिकारियों को दी गई है. अभियान के दौरान छात्र-छात्राओं को पौधारोपण के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी गतिविधियों में शामिल किया जाएगा.

स्कूलों में लगेगा ग्रीन समर कैंप

22 जून से 30 जून तक सभी विद्यालयों में “ग्रीन समर कैंप” का आयोजन किया जाएगा. इस दौरान बच्चों को स्वच्छ जीवनशैली, जल संरक्षण, ऊर्जा बचत, कचरा प्रबंधन और सिंगल यूज प्लास्टिक से होने वाले नुकसान के बारे में जागरूक किया जाएगा. विभिन्न प्रतियोगिताओं और गतिविधियों के माध्यम से छात्रों को पर्यावरण के प्रति संवेदनशील बनाने का प्रयास किया जाएगा.

पौधारोपण के साथ संरक्षण पर भी जोर

अभियान के तहत विद्यालय परिसर, घरों और सार्वजनिक स्थानों पर पौधे लगाए जाएंगे. शिक्षा विभाग ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि केवल पौधारोपण ही नहीं, बल्कि पौधों के संरक्षण और उन्हें जीवित रखने पर भी विशेष ध्यान दिया जाए. इसके लिए जिलों को अलग-अलग लक्ष्य भी निर्धारित किए गए हैं.

ऑनलाइन होगी निगरानी

विद्यालयों को अभियान से जुड़ी सभी गतिविधियों और तस्वीरों को “ईको क्लब्स फॉर मिशन लाइफ” पोर्टल पर अपलोड करना होगा. जिन स्कूलों ने अब तक पोर्टल पर अपनी जानकारी अपडेट नहीं की है, उन्हें 22 जून तक यह प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश दिया गया है.

विज्ञापन
Aniket Kumar

लेखक के बारे में

By Aniket Kumar

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन