जदयू नेताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से की शिष्टाचार मुलाकात, विकास और संगठन विस्तार पर हुई चर्चा

Updated:
विज्ञापन
JDU leaders meeting former Bihar Chief Minister Nitish Kumar in Patna.

पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात करते जदयू नेता

पटना में जदयू नेताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से शिष्टाचार मुलाकात की. इस दौरान क्षेत्रीय विकास, जनसरोकारों और संगठन विस्तार को लेकर विस्तृत चर्चा हुई तथा कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण मार्गदर्शन मिला.

विज्ञापन

मधुबनी के केके पुट्टी की रिपोर्ट

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष, राज्यसभा सांसद एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से पटना में जदयू शिक्षा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सह संस्कृत विश्वविद्यालय दरभंगा के सीनेट सदस्य डॉ. संजीव कुमार झा तथा व्यावसायिक प्रकोष्ठ के टिंकू कसेरा ने शिष्टाचार मुलाकात की.

मुलाकात के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री ने क्षेत्रीय विकास, जनसरोकारों और संगठन विस्तार से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की. उन्होंने कार्यकर्ताओं से जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करने तथा विकास योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया.

विकास कार्यों की प्रगति पर हुई चर्चा

बैठक में क्षेत्र में चल रही विकास योजनाओं, उनकी प्रगति और आम लोगों तक उनके लाभ पहुंचाने को लेकर विचार-विमर्श किया गया. पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कार्यकर्ताओं को जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं के समाधान के लिए लगातार कार्य करने का सुझाव दिया.

उन्होंने कहा कि विकास योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए और संगठन के कार्यकर्ताओं को सरकार की योजनाओं को धरातल पर उतारने में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए.

कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणादायी है नेतृत्व

जदयू शिक्षा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष डॉ. संजीव कुमार झा ने कहा कि बिहार को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का नीतीश कुमार का दृष्टिकोण हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणादायी है. उनके नेतृत्व में बिहार ने विकास के कई नए आयाम स्थापित किए हैं.

उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार राज्य के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है और कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर संगठन को और मजबूत करने का कार्य करेंगे.

ये रहे मौजूद

मुलाकात के दौरान जदयू कार्यकर्ता टिंकू कसेरा, धर्मेंद्र साह, मुखिया प्रेम शंकर और अनिल कुमार भी उपस्थित रहे.

विज्ञापन
Sarfaraz Ahmad

लेखक के बारे में

By Sarfaraz Ahmad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन