बीचखाना गांव में भीषण अगलगी, दो बाइक जलीं, जान बचाने के लिए छत से कूदे गृहस्वामी घायल

Updated:
विज्ञापन
फोटो :- बेनीपट्टी अंचल के बिचखाना गांव में आग में क्षतिग्रस्त हुई बाइक | Prabhat Khabar Network

बीचखाना गांव में अगलगी के बाद जली हुई बाइक | Prabhat Khabar Network

शनिवार रात बीचखाना गांव के वार्ड संख्या-1 में भीषण आग लगने से लाखों रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई। आग से बचने के लिए गृहस्वामी को छत से छलांग लगानी पड़ी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन

Benipatti News: अरेर थाना क्षेत्र की अरेर उत्तरी पंचायत के बीचखाना गांव के वार्ड संख्या-1 में शनिवार देर रात एक घर में अचानक आग लगने से दो बाइक सहित लाखों रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई. आग से बचने के लिए गृहस्वामी को छत से छलांग लगानी पड़ी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए. वहीं एक गाय और उसका बछड़ा भी झुलसकर घायल हो गए.

धुएं और आग की लपटों से खुली नींद

पीड़ित गृहस्वामी प्रमोद मिश्र ने बताया कि वह रात में मकान की छत पर सो रहे थे, जबकि परिवार के अन्य सदस्य नीचे के कमरों में थे. रात करीब 1:30 बजे धुएं और घुटन के कारण उनकी नींद खुली. जब वह सीढ़ी से नीचे उतरने लगे तो आग की तेज लपटों ने रास्ता रोक दिया. जान बचाने के लिए उन्हें छत से नीचे छलांग लगानी पड़ी, जिससे वे घायल हो गए.

दो बाइक, अनाज और घरेलू सामान जलकर राख

गृहस्वामी के अनुसार, सीढ़ी के नीचे बड़ी मात्रा में उपले (गोइठा) रखे होने के कारण आग ने तेजी से विकराल रूप धारण कर लिया. इस अगलगी में घर में खड़ी दो बाइक पूरी तरह जल गईं. साथ ही अनाज, कपड़े और अन्य घरेलू सामान भी जलकर नष्ट हो गए. आग की चपेट में आने से एक गाय और उसका बछड़ा भी बुरी तरह झुलस गए.

ग्रामीणों की मदद से आग पर पाया गया काबू

घटना के दौरान मची चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और सामूहिक प्रयास से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. इससे आग आसपास के अन्य घरों तक फैलने से बच गई.

पीड़ित परिवार का कहना है कि अगलगी में तीन लाख रुपये से अधिक मूल्य की संपत्ति का नुकसान हुआ है. स्थानीय ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से पीड़ित परिवार को शीघ्र सरकारी सहायता और उचित मुआवजा उपलब्ध कराने की मांग की है.


विज्ञापन
Dhananjay Kumar Dhir

लेखक के बारे में

By Dhananjay Kumar Dhir

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन