ऑपरेशन मुस्कान के तहत 12 लोगों को मिले खोए हुए मोबाइल, चेहरे पर लौटी मुस्कान

Updated:
विज्ञापन

बाबूबरही थाना परिसर में ऑपरेशन मुस्कान के तहत लाभार्थियों को गुम हुए मोबाइल सौंपते पुलिस पदाधिकारी

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बाबूबरही थाना पुलिस ने 'ऑपरेशन मुस्कान' के तहत 12 लोगों को उनके खोए हुए मोबाइल फोन वापस लौटाए. यह पहल लोगों के चेहरों पर खुशी लाई है. जानें मोबाइल खो जाने पर तुरंत क्या कदम उठाने चाहिए.

विज्ञापन

Babubarhi News: बाबूबरही थाना पुलिस ने रविवार को ऑपरेशन मुस्कान के तहत एक दर्जन लोगों के गुम हुए मोबाइल फोन उनके वास्तविक मालिकों को लौटाए. लंबे समय बाद अपना मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरे खुशी से खिल उठे.

विज्ञापन

थाना परिसर में लाभार्थियों को सौंपे गए मोबाइल

थाना परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान अपर अवर निरीक्षक रोशन कुमार ने लाभार्थियों को उनके मोबाइल फोन सौंपे. मोबाइल प्राप्त करने वालों में अजय कुमार झा (बेला), दीपक कुमार मिश्रा (बरुआर), सत्यदेव सिंह (बेला नवटोली), राखी (गयाजी), वीरेंद्र भारती उर्फ रामबाबू (सतघरा), विकास कुमार (जहानाबाद) सहित अन्य लोग शामिल रहे.

मोबाइल खोने पर तुरंत करें यह काम

मौके पर थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने कहा कि यदि किसी व्यक्ति का मोबाइल फोन गुम हो जाए तो सबसे पहले संबंधित सिम को तत्काल लॉक कराना चाहिए और निकटवर्ती थाना में इसकी सूचना दर्ज करानी चाहिए. इसके बाद सीईआईआर (CEIR) पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज करनी आवश्यक है. उन्होंने बताया कि शिकायत दर्ज कराने के लिए मोबाइल खरीद का बिल, आधार कार्ड समेत अन्य आवश्यक दस्तावेज साथ रखने चाहिए.

लावारिस मोबाइल मिलने पर पुलिस को करें सुपुर्द

थानाध्यक्ष ने लोगों से अपील की कि यदि किसी को कहीं लावारिस मोबाइल मिले तो उसे अपने पास रखने के बजाय तुरंत निकटतम थाना में जमा करा दें. ऐसा नहीं करने पर कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है.

उन्होंने बताया कि इससे पहले भी ऑपरेशन मुस्कान के तहत दो लोगों को उनके गुम हुए मोबाइल फोन वापस किए जा चुके हैं.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन