सड़क निर्माण के लिए आरके कॉलेज से बुबना उद्यान तक हटाया गया अतिक्रमण, 10 करोड़ से बनेगी सड़क
पथ निर्माण विभाग के द्वारा अतिक्रमण हटाते सहायक अभियंता राणा ब्रजेश व अन्य | Prabhat Khabar Network
मधुबनी में सड़क निर्माण की राह से अतिक्रमण हटा दिया गया है. आरके कॉलेज से बुबना उद्यान तक 2.1 किलोमीटर लंबी और 10 करोड़ की लागत से बनने वाली सड़क शहर की जाम की समस्या को कम करेगी.
मधुबनी: शहर में सड़क निर्माण को लेकर पथ निर्माण विभाग ने शुक्रवार को अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया. आरके कॉलेज से बुबना उद्यान तक सड़क के दोनों ओर किए गए अतिक्रमण को हटाने के लिए दो जेसीबी और लेबर की मदद ली गयी. अभियान दिनभर चला.
सहायक अभियंता राणा ब्रजेश ने बताया कि आरके कॉलेज गेट से बुबना उद्यान तक लोगों ने सड़क की जमीन पर तीन से चार फीट तक अतिक्रमण कर लिया था. नगर निगम के सिटी मैनेजर विनय कुमार के नेतृत्व में नगर निगम की दो जेसीबी और करीब एक दर्जन लेबर के साथ अतिक्रमण हटाया गया.
10 करोड़ की लागत से बनेगी 2.1 किमी सड़क
सहायक अभियंता राणा ब्रजेश ने बताया कि आरके कॉलेज से बुबना उद्यान तक 2.1 किलोमीटर सड़क का निर्माण कराया जाएगा. इस सड़क के निर्माण पर करीब 10 करोड़ रुपये खर्च होंगे.
उन्होंने बताया कि सड़क के दोनों तरफ नाला भी बनाया जाएगा. सड़क निर्माण के लिए अतिक्रमण हटाने का काम किया जा रहा है.
जाम की समस्या कम होने की उम्मीद
सहायक अभियंता ने कहा कि सड़क के निर्माण के बाद शहर में जाम की समस्या में भी कमी आएगी. सड़क के दोनों तरफ नाला बनने से जल निकासी की व्यवस्था भी बेहतर होने की उम्मीद है.
अतिक्रमण हटाने के दौरान विभाग के कनीय अभियंता राजीव कुमार, एजाज अहमद एवं पुलिस बल मौजूद थे.
यह भी पढ़ें
बैंक हड़ताल से मधुबनी की 282 शाखाओं पर लटके ताले, 200 करोड़ का कारोबार प्रभावित
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए