Ladania News: दो माह से वेतन नहीं मिलने पर शिक्षक ने तबला बजाकर जताया विरोध

Updated:
विज्ञापन

शिक्षक सुनील कुमार पासवान | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

प्रखंड के नियोजित शिक्षकों को पिछले दो माह से वेतन नहीं मिला है. इस विरोध में एक शिक्षक ने तबला बजाकर अनोखे ढंग से प्रदर्शन किया. शिक्षकों ने सरकार से जल्द भुगतान की मांग की है.

विज्ञापन

Ladania News: प्रखंड के समग्र शिक्षा अभियान (एसएसए) से नियोजित शिक्षकों को पिछले दो माह से वेतन नहीं मिलने के विरोध में शिक्षक सुनील कुमार पासवान ने रविवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित बीआरसी परिसर में अनोखे अंदाज में एक दिवसीय सांकेतिक प्रदर्शन किया. उन्होंने तबला बजाकर सरकार और शिक्षा विभाग का ध्यान शिक्षकों की समस्याओं की ओर आकर्षित करने का प्रयास किया.

विज्ञापन

दो माह से वेतन नहीं मिलने से बढ़ी परेशानी

प्रखंड में करीब 180 नियोजित शिक्षक कार्यरत हैं. शिक्षकों का कहना है कि नियमित रूप से विद्यालयों में पठन-पाठन कराने के बावजूद पिछले दो माह से वेतन का भुगतान नहीं हुआ है. इससे परिवार के भरण-पोषण, बच्चों की पढ़ाई और दैनिक आवश्यक खर्चों का प्रबंधन करना मुश्किल हो गया है.

बीईओ बोले- जिला स्तर से होती है भुगतान की प्रक्रिया

प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (बीईओ) अमितेश कुमार ने बताया कि शिक्षकों की ओर से भेजी गई एब्सेंटी (Absentee) रिपोर्ट का प्रखंड स्तर पर समय पर क्रॉस वेरिफिकेशन कर जिला शिक्षा कार्यालय को भेज दिया जाता है. उन्होंने कहा कि वेतन भुगतान में देरी के वास्तविक कारणों की जानकारी जिला स्तर से ही मिल सकती है, क्योंकि भुगतान की प्रक्रिया वहीं से संचालित होती है.

सरकार से जल्द वेतन भुगतान की मांग

शिक्षकों ने सरकार एवं शिक्षा विभाग से लंबित वेतन का शीघ्र भुगतान कराने की मांग की है, ताकि उन्हें आर्थिक परेशानियों से राहत मिल सके. वहीं, शिक्षक सुनील कुमार पासवान ने कहा कि उनका यह सांकेतिक प्रदर्शन शिक्षकों की समस्याओं की ओर सरकार और विभाग का ध्यान आकर्षित करने के उद्देश्य से किया गया है.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन