पेपर लीक और बेरोजगारी के खिलाफ कांग्रेस का आंदोलन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

Updated:
विज्ञापन

पेपर लीक मामले को लेकर कांग्रेस का प्रतिरोध मार्च

Madhubani Congress Protest: मधुबनी में कांग्रेस ने पेपर लीक मामले के खिलाफ प्रतिरोध मार्च निकाला और प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया. कार्यकर्ताओं ने नीट पेपर लीक और छात्रों के भविष्य को लेकर सरकार पर गंभीर आरोप लगाए. जानिए खबर विस्तार से...

विज्ञापन

मधुबनी से नागेंद्र नाथ झा की रिपोर्ट

Madhubani Congress Protest: बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी मधुबनी पूर्वी द्वारा पेपर लीक मामले और छात्रों के भविष्य को लेकर जोरदार प्रतिरोध मार्च निकाला गया. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री का पुतला दहन कर केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. कार्यक्रम का नेतृत्व जिला अध्यक्ष नलिनी रंजन झा रूपन ने किया.

प्रतिरोध मार्च में सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और सरकार विरोधी नारेबाजी की. प्रदर्शन के दौरान सड़क पर मार्च निकालते हुए कार्यकर्ताओं ने शिक्षा व्यवस्था और रोजगार के मुद्दे पर सरकार को घेरा.

यह भी पढ़ें: Madhubani News: महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ राजद का प्रदर्शन, आंदोलन तेज करने की चेतावनी

नीट पेपर लीक और छात्रों के भविष्य पर सवाल

सांकेतिक तस्वीर (ai generated image)

वक्ताओं ने कहा कि नीट पेपर लीक और लगातार हो रही परीक्षा गड़बड़ियों के कारण छात्रों का भविष्य अंधकार में जा रहा है. उन्होंने आरोप लगाया कि कई मामलों में छात्रों द्वारा आत्महत्या तक की घटनाएं सामने आई हैं, लेकिन इसके बावजूद जिम्मेदारों पर कोई सख्त कार्रवाई नहीं की जा रही है.

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा अब तक नहीं लिया गया है, जो गंभीर सवाल खड़े करता है. इसी के विरोध में प्रधानमंत्री का पुतला दहन कर प्रतिरोध जताया गया.

सरकार पर दमनात्मक कार्रवाई का आरोप

वक्ताओं ने यह भी कहा कि सरकार छात्रों को रोजगार देने के बजाय उनके आंदोलन पर दमनात्मक कार्रवाई करती है. प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि छात्रों पर लाठियां चलाई जाती हैं और उन्हें जेल भेजा जाता है, जो लोकतांत्रिक व्यवस्था के खिलाफ है.

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि जब तक सरकार दोषियों पर कार्रवाई नहीं करती और शिक्षा व्यवस्था में सुधार नहीं लाती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा.

कांग्रेस का आंदोलन जारी रखने का ऐलान

कांग्रेस नेताओं ने स्पष्ट कहा कि पार्टी छात्रों के हित, सम्मान और भविष्य के लिए सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करती रहेगी. उन्होंने कहा कि पेपर लीक जैसे मामलों पर सख्त कार्रवाई जरूरी है ताकि छात्रों का भरोसा बना रहे. नेताओं ने चेतावनी दी कि अगर इन सभी मुद्दों का जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन और तेज किया जाएगा.

यह भी पढ़े: मधुबनी में शिक्षकों का विरोध प्रदर्शन, लंबित वेतन भुगतान की मांग

विज्ञापन
Purushottam Kumar

लेखक के बारे में

By Purushottam Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन