अयोध्या के श्रीराम एयरपोर्ट से ही यात्रियों को दिखेगा रामनगरी का विहंगम दृश्य, जानें कब से शुरू होगी उड़ान
Published by : Radheshyam Kushwaha Updated At : 02 Jun 2023 5:36 PM
अयोध्या एयरपोर्ट का निर्माण श्री राम जन्मभूमि मंदिर को देखते हुए किया जा रहा है. इसीलिए इसकी टाइमलाइन भी राम मंदिर के अनुसार ही घोषित की गई है. जनवरी 2024 में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के पहले मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम एयरपोर्ट पूरी तरह संचालित हो जाएगा.
लखनऊ. उत्तर प्रदेश के राम नगरी अयोध्या में भव्य और दिव्य मंदिर निर्माण के साथ-साथ यात्रियों की सुविधा के लिए मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम एयरपोर्ट भी तैयार किया जा रहा है. मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम एयरपोर्ट 2200 मीटर लंबे और 45 मीटर चौड़े रनवे का निर्माण कार्य लगभग 95 फीसदी पूरा हो चुका है. जानकारी के अनुसार अगले चरण में इसकी लंबाई बढ़ाकर 3125 मीटर कर दी जाएगी. फिलहाल यहां पर छोटे विमान उतर पाएंगे. यहां से जुलाई में उड़ान सेवा शुरू कर दी जाएगी. श्रीराम एयरपोर्ट पर खराब मौसम और लो विजिबिलिटी के समय भी विमानों के उतरने की सुविधा होगी. इस एयरपोर्ट की निर्माण पर कुल 320 करोड़ रुपए खर्च होंगे.
अयोध्या एयरपोर्ट का निर्माण श्री राम जन्मभूमि मंदिर को देखते हुए किया जा रहा है. इसीलिए इसकी टाइमलाइन भी राम मंदिर के अनुसार ही घोषित की गई है. जनवरी 2024 में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के पहले मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम एयरपोर्ट पूरी तरह संचालित हो जाएगा. राम मंदिर के मॉडल की तरह एयरपोर्ट का गेट बन रहा है. जो पत्थर राम मंदिर में लग रहे हैं. वहीं एयरपोर्ट के गेट में लगेंगे. एयरपोर्ट के पूरी तरह संचालन के लिए जुलाई 2023 का लक्ष्य रखा गया है. माना जा रहा है कि जुलाई तक अयोध्या में श्रीराम एयरपोर्ट बन जाएगा. इसके बाद सितंबर से विमानों का संचालन शुरू हो जाएगा.
Also Read: अलीगढ़ में आयोजित जूडो क्लटर प्रतियोगिता में पहुंचे 8 जिलों के 213 खिलाड़ी , एसएसपी ने किया खेल का शुभारम्भ
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम एयरपोर्ट के डायरेक्टर विनोद कुमार ने बताया कि अयोध्या एयरपोर्ट का निर्माण श्री राम जन्मभूमि मंदिर को देखते हुए किया जा रहा है. इसीलिए इसकी टाइमलाइन भी राम मंदिर के अनुसार ही घोषित की गई है. जनवरी 2024 में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के पहले मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम एयरपोर्ट पूरी तरह संचालित हो जाएगा. खास बात यह है कि एयरपोर्ट पर उतरते ही यात्रियों को अयोध्या श्री राम जन्मभूमि मंदिर का एहसास ही नहीं होगा बल्कि उसकी झलक भी दिखाई देगी. राम मंदिर दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए ही इस एयरपोर्ट का निर्माण किया जा रहा है. जुलाई तक श्री राम एयरपोर्ट बनकर तैयार हो जाएगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Radheshyam Kushwaha
राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










